इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर हार्ट अटैक से लोगों की मौतों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में इंडोनेशिया से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां बैडमिंटन खेलते समय एक 17 साल की अंतरराष्ट्रीय चीनी खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि यह घटना बैडमिंटन कोर्ट में हुआ है जब 17 वर्षीय चीनी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी झांग झी जी बैडमिंटन खेल रही थी।
दरअसल झांग झी जी अपने मैच के दौरान अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल हेल्प के लिए अस्पताल ले जाएगा गया। जहां डॉक्टरों के लाख कोशिशों के बावजूद झांग झी जी बच नहीं पाई और दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं झांग झी जी की मौत से बैडमिंटन समुदाय को गहरा सदमा लगा है। बता दें कि प्रतिभा और समर्पण के लिए जानी जाने वाली झांग झी जी ने खेल के भीतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रशंसा अर्जित की थी।
X पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जताया दुख
वहीं एक प्रमुख भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने ये खबर सुनकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। सिंधु ने ट्विटर के माध्यम से झांग झी जी के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया और झांग झी जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया है। उन्होंने झांग के अचानक दिल के दौरे और उसके बाद के निधन को दिल तोड़ने वाली क्षति बताया है।
बैडमिंटन समुदाय के लिए गहरी छाप छोड़ी
यह घटना बैडमिंटन समुदाय में एक गहरी छाप छोड़ी है, क्योंकि झांग झी जी ने अपनी कौशलता और युवा उम्मीदों के साथ एक प्रेरणा स्त्रोत बनाया था। उन्होंने पिछली कुछ सालों में अपने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कायम किया और बहुत से चाहने वालों का दिल जीता।
खेल के दौरान सुरक्षित और नियमित चेकअप जरूरी
इस दुखद घटना ने बैडमिंटन के खिलाड़ियों, खिलाड़ीयों और उनके परिवार के सदस्यों में आश्चर्य और दुख की भावना जगाई है। बैडमिंटन समुदाय ने झांग झी जी के याद में धीरज बनाए रखने का समर्थन किया है और उनके जीवन और खेल के प्रति सम्मान व्यक्त किया है।
यह घटना एक बार फिर से याद दिलाती है कि खेल का मार्ग सुरक्षित और नियमित चेकअप सहित सभी स्वास्थ्य पहलुओं का पालन करना कितना महत्वपूर्ण है
