थोड़ी सी बारिश हुई और जगह जगह पानी खड़ा हो जाता है। ऐसे में मच्छर पनपने शुरू जाते हैं। वहीँ इसकी वजह से मच्छर शाम के समय घरों में गुसने लगते है। जो डेंगू होने के खतरे को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग मच्छरों को दूर करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कोई क्वाइल जलाता है तो कोई सेंट वाली अगरबत्ती। लेकिन मच्छर हैं कि फिर भी भागने का नाम नहीं लेते। मच्छर मारने वाले क्वॉइल या अगरबत्‍ती हमें कुछ हद तक को मच्छर से बचाती है लेकिन इनमें बहुत से ऐसे हानिकारक कैमिकल्स होते हैं जो सांस संबंधित रोगों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आप नारियल का यूज़ कर सकते हैं जिसकी खुशबु से मच्छर दूर भागते हैं।

नारियल की खुशबू से दूर भागते हैं मच्छर

बता दें हाल ही में हुई एक स्टडी में मच्छरों को दूर करने के लिए नारियल काफी कारगर साबित हुआ है। ये स्टडी जर्नल आईसाइंस में पब्लिश हुई है। इसमें बताया है कि नारियल के सेंट से मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है। वहीँ साबुन की गंध मच्छर की गंध की प्रोफाइल को बदल देती है। रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने अमेरिका में चार बड़े साबुन ब्रांड का इस्तेमाल किया।

इस तरह की खुशबू से मच्छर आकर्षित होते हैं

बता दें इस रिसर्च में पाया गया है कि फलों की महक वाले और नींबू की महक वाले साबुन मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करने का का काम करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर पर फूलों और फलों की सुगंध लगाने से मच्छरों के लिए इंसानों और पौधों के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से मच्छर इंसानों को काटते हैं।

नारियल का किस तरह से करें यूज़

बता दें इसके लिए बॉडी पर नारियल का तेल लगा सकते हैं

नारियल की खुशबू वाले साबुन का यूज़ राहत देने का काम करता है

अरोमा ऑयल यानी खुशबू वाले तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है

सोते समय आप मॉसक्यूटो रिपेलेंट्स या मच्छरदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं

नारियल के स्प्रे का यूज़ करें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *