क्या आप भी डॉग लवर हैं और आपने भी अपने घरों में डॉग को पाल रखा है, अगर हां तो सावधान हो जाएं। दरअसल हाल ही में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से कुत्ते को लेकर एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक और बेटे को काट लिया, जिसके बाद बाप-बेटे दोनों की जान चली गई है। हालांकि कुत्ते के काटने के बाद उन्होंने ने एंटी-रेपिज इन्जेक्शन भी लगवाया था।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह दर्दनाक मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से सामने आई हैं। दरअसल एक हफ्ते पहले कुत्ते ने अपने मालिक और उसके बेटे को काट लिया था। बता दें कि पिता का नाम नरसिंगा राव है जिसकी उम्र 59 साल है, वहीं बेटे का नाम भार्गव है जिसकी उम्र महज 27 साल है। हालांकि कुत्ते के काटने के दो-तीन दिन बाद ही कुत्ते की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कुत्ता रेबीज से संक्रमित था, जिसके बाद पिता और बेटे दोनों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया। लेकिन तब तक उनके शरीर में रेबीज फैल चुका था। जिस वजह से 25 जून को भर्गव की मौत हो गई और उसके 2 दिन बाद उसके पिता नरसिंगा राव की अस्पताल में जान चली गई। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद परिवारजनों में दुखों का बदल छाया हुआ है।
डॉक्टर ने कहा पालतू जानवरों को नियमित टीका लगवाएं
डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमित कुत्ते के काटने से बाप-बेटे दोनों का मस्तिष्क, लीवर और अन्य हिस्से रेबीज से संक्रमित हो गए थे। जिस वजह से इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई। हालांकि हेल्थ ऑफिसर अब उनकी मौत की वजहों की जांच कर रहे हैं। साथ ही डॉक्टर ने बताया कि आप सभी अपने पालतू जानवरों का नियमित रूप से टीकाकरण जरूर करवाएं।
