प्राचीन काल से ही योग को मेंटल और फिज़िकल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन भी अपनी बॉडी फिटनेस और योग के प्रति अपनी गहरी रुचि के लिए सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में होते हैं। बता दें कि उन्होंने योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना है और इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल किया है। वह न सिर्फ अपने फिजिकल फिटनेस को संभालने के लिए बल्कि अपनी मानसिक शांति और आत्मा के विकास के लिए भी योग का इस्तेमाल करते हैं।
वहीं वरुण का मानना है कि योग का एक महत्वपूर्ण पहलू व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्थिर और लचकदार बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि कंधों और सीने को लचकदार बनाने के लिए कुछ विशेष आसन हैं जिन्हें नियमित रूप से प्राक्टिस किया जा सकता है। अगर आप भी अपने कंधों और सीने को लचकदार बनाना चाहते हैं तो आप इन योगासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
भुजंगासन (Cobra Pose)

आप अपने कंधों और सीने को लचकदार बनाने के लिए भुजंगासन कर सकते हैं। दरअसल यह आसन कंधों, सीने, और पीठ के मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए पेट पर लेट जाएं और हाथों को बॉडी के साथ सीधा रखें। फिर, सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं, मांसपेशियों को खींचते हुए शीर्ष में आएं। इसे करते समय ध्यान रखें कि कंधे को ऊपर रखें और अपने शरीर को ढीला न करें।
भाद्रासन (Butterfly Pose)

वहीं भाद्रासन करने से भी आपके कंधों को लचकदार बनाने में मदद मिलती है। इसे बैठकर करें, घुटनों को बाहर की ओर खींचें और पैरों की तलवों को मिलाएं। हाथों को पैरों के सामने रखें और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
उष्ट्रासन (Camel Pose)

यह आसन कंधों के मांसपेशियों को संतुलित करने में मदद करता है। इसे खड़े होकर करें, घुटने पर बैठें और हाथों को पीठ के पीछे रखें। सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को पीछे की ओर झुकाएं, मांसपेशियों को खींचते हुए कमर को आगे करें।
मानसिक और आत्मिक संतुलन के लिए बेहतर
वरुण धवन योग के माध्यम से अपनी फिटनेस और शांति को संतुलित रखने की दिशा में अपने अनुभव को साझा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि योग केवल शारीरिक फायदों के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसे नियमित रूप से प्राक्टिस करने से न केवल कंधों और सीने की मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी सुधारता है।
