उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है, ऐसे में नोएडा-एनसीआर में बीते 24 घंटे में 14 लोगों की जान चली गयी है। इनमें से 7 अज्ञात है, जबकि 7 लोगो की पहचान हो गई है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों को एडमिट किया गया जिनकी मृत्यु असपताल तक आते आते ही चुकी थी। ऐसे में अब पोस्टमार्टम के बाद ही बाकि की स्थिति साफ पता चलेगी। वहीँ भीषण गर्मी में हीट वेव, धूप, पानी की कमी के कारण इन सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद स्थिति होगी साफ

आपको बता दें कि थाना सेक्टर 142, एक्सप्रेस वे थाना, थाना सेक्टर 24, थाना सेक्टर 58, कोतवाली 39, फेज 2 थाना, कोतवाली सेक्टर 126, फेज 1 थान क्षेत्र में ये अज्ञात 8 शव मिले हैं। सभी मामलों की पुलिस जांच की जा रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही स्थति साफ हो पाएगी।

दिल्ली में जानलेवा बनी गर्मी

उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। लू लगने के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अकेले राजधानी दिल्ली में बीते 72 घंटे में लगभग पांच लोगों की मौत हीटवेव के चलती हुई है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *