देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की बात करें तो उनकी उम्र 70 साल से ऊपर की है, लेकिन उनमे जोश एक यूवा की तरह है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी ने खुद को फिट रखने के लिए योग को अपनी लाइफ में का एक अहम हिस्सा बनाया हुआ है। वहीँ आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर पहुंचे और उन्होंने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया। बता दें डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम शहर में भारी बारिश के कारण बाधित हो गया। लेकिन बाद में व्यवस्थाओं को घर के अंदर स्थानांतरित किया गया और योग भी किया।

प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए क्या कहा

बता दें इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन दुनिया में नए रिकॉर्ड बना रहा है। पीएम मोदी ने देश के लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा, “योग दिवस पर मैं देश के लोगों और दुनिया के कोने-कोने में योग करने वाले लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। दुनिया भर में योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है।”

आगे उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने 10 साल का ऐतिहासिक सफर पूरा किया है। 2014 में, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया और ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था। तब से लेकर अब तक योग दिवस नए रिकॉर्ड बना रहा है पिछले 10 वर्षों में योग के विस्तार ने इसकी धारणा बदल के रख दी ।”

योग पर्यटन में बढ़ावा

बता दें कि आज दुनिया एक नई योग अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ते हुए देख रही है। भारत में ऋषिकेष और काशी से लेकर केरल तक योग पर्यटन का का विकास हो रहा है। दुनिया भर से पर्यटक भारत आते हैं और योग को अपना रहे हैं क्योंकि वे भारत में प्रामाणिक योग सीखना चाहते हैं। योग के विस्तार से रोजगार भी पैदा हुआ और बढ़ा है। योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों पर जोर देते हुए पीएम ने कहा, “योग स्वयं और समाज के लिए है।”

दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मना रहे हैं, मैं सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर की तारीफ की और कहा, “मुझे ‘योग’ और ‘साधना’ की भूमि पर आने का मौका मिला है। श्रीनगर में हम योग से मिलने वाली ‘शक्ति’ को महसूस कर सकते हैं।” योग शक्ति, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देता है। श्रीनगर में इस वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होना अद्भुत है।” प्रधानमंत्री ने फ्रांस की 101 वर्षीय महिला योग शिक्षिका चार्लोट चोपिन को भी याद किया, जिन्हें इस साल पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *