वैसे तो आपने गाने और कविताओं में ही सुना होगा कि दिल को हाथों में लेकर घूमते है। लेकिन शायद ही आपने सच में ऐसा देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने वाले हैं जो अपने दिल को कभी हाथ में लेकर घूमती है तो कभी अलमारी में पैक करके रख देती है। भले ही आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल इस महिला का नाम जेसिका मैनिंग है जो एक ऐसी अजीबो गरीबों कंडीशन के साथ पैदा हुई है। जिस वजह से उसे अपने दिल को घर में प्लास्टिक के बैग में संभाल कर रखना पड़ता है। इतना ही नहीं उसकी पूरी लाइफ मशीनों के जरिए चल रही है, लेकिन इसके बावजूद जेसिका लोगों को हौसला देती है और उन्हीं बताती है कि एक ऑर्गन डोनैट करने से कैसे किसी व्यक्ति को नई जिंदगी मिलती है।

जेसिका 6 हार्ट डिफेक्ट्स के साथ जन्मी

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जेसिका मैनिंग न्यूज़ीलैंड की रहने वाली है। जहां उन्होंने अपने दिल और जिगर के ट्रांसप्लांट की सर्जरी कारवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक जेसिका की इससे पहले भी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। दरअसल जेसिका 6 ह्रदय दोष के साथ पैदा हुई है, जिस वजह से उसे 8 साल पहले भी हार्ट की ओपन सर्जरी करवानी पड़ी थी। हालांकि वे ट्रांसप्लांट के बाद अपने दिल को रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों को दे दी थी। जिसके बाद वैज्ञानिकों ने पूरे 10 महीने तक उस दिल पर रिसर्च का काम पूरा किया। फिर वैज्ञानिकों ने उसे उसका निकाला हुआ दिल वापस कर दिए थे।

बचपन से हो चुके हैं 200 ऑपरेशन

बता दें कि जेसिका को जन्म से ही दिल से जुड़ी बीमारी है और उसका दिल लगभग आधा विकसित था। जिस वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं उसके दिल में छेद और लीक करने वाले वॉल्व्ज़ की भी प्रॉब्लम थी। जिस वजह से जेसिका का 3 साल की उम्र तक दो ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी थी। ऐसे में अब तक जेसिका ने 200 से ज्यादा सर्जरीज करा चुकी हैं। इसमें से 5 ओपन हार्ट सर्जरी हुई है, दो पेसमेकर सर्जरी और एक एमरजेंसी लंग सर्जरी हुई है। हालांकि 25 साल की उम्र में जेसिका ने हार्ट और लिवर दोनों का ट्रांसप्लांट करवा चुकी है।

वीडियो के जरिए ऑर्गन ट्रांसप्लांट के जागरूक करना

https://www.instagram.com/reel/CjfOYCeA9K0/?utm_source=ig_web_copy_link

जेसिका मीडिया रिपोर्टर को बताती है कि उसका दिल एक आटे के गोले की तरह नजर आता है। जिसे वह हमेशा प्लास्टिक बैग में सिल करके रखती है। इतना ही नहीं वह कई बार अपने दिल को वीडियो में दिखाकर लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए भी जागरूक करती है। इतना ही नहीं लाखों लोग उसके वीडियो को देखते हैं और उसके हौसले की सराहना करते है।  

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *