कहते हैं एक दूसरे के प्यार में सब जायज है। फिर चाहे वो एक दूसरे के लिए मरने की बात ही क्यों न हो। वहीँ बहुत से लोग एक दूसरे के प्यार में मरने जीने के कसमें भी खाते हैं। वहीँ शायद ही कोई ऐसा कपल होगा जो एक दूसरे के लिए मरे हों। लेकिन आपको बता दें एक कपल ने ये बात सच कर दी है। दरअसल हाल ही में असम से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे पत्नी के मरने के बाद पति ने खुद को गोली मार ली।
कैंसर से थी पत्नी पीड़ित
बता दें पत्नी से गहरा प्रेम करने वाले एक वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर ने ऐसा कदम उठाया कि देखने और सुनने वाले हैरान हैं। दरअसल गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में असम के गृह सचिव की पत्नी एडमिट थी, जिसे कैंसर था और उसने हाल ही में दम तोड़ दिया। ऐसे में कुछ ही मिनटों बाद गृह सचिव ने स्टाफ से पत्नी के शव के पास बैठक प्रार्थना करने के लिए प्राइवेसी की मांग की। जैसे ही सब बाहर गए उन्होंने खुद को गोली मार ली और उनकी मौके पर ही जान चली गयी। बता दें कि 44 वर्षीय आईपीएस शिलादित्य चेतिया को राष्ट्रपति से वीरता पदक भी मिल चुका था।
दो महीने चल रहा था इलाज आपको बता दें नेमकेयर अस्पताल में शिलादित्य चेतिया की पत्नी का पिछले दो महीनों से इलाज चल रहा था। वहीँ तीन दिन पहले उनकी स्थिति बहुत बिगड़ गई थी। ऐसे में अस्पताल के डॉक्टर ने इस स्थिति के बारे में चैतिया को समझा दिया था और वह समझ भी गए थे। लेकिन वो ऐसा कदम उठा लेंगे इसके बारे में किसी को नहीं पता था। वहीँ दोनों की शादी 2013 में हुई थी और दोनों का कोई बच्चा नहीं था।
डीजीपी जीपी सिंह ने एक्स पर दी इस घटना की जानकारी
डीजीपी जीपी सिंह ने चेतिया की मौत की जानकारी एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दी। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में शिलादित्य चेतिया, आईपीएस 2009 बैच गृह एवं राजनीतिक सचिव ने इस शाम को अपनी पत्नी की जो कैंसर से लड़ रही थीं कि मृत्यु की जानकारी मिलने के कुछ मिनट बाद अपनी जान ले ली। पूरा असम पुलिस परिवार इस समय शोक में है।
