इतनी गर्मी है और स्किन का तो बुरा हाल है। ऐसे में स्किन को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए तो कोई जादू ही चाहिए, क्योंकि एक जादू ही है, जिससे आपका सुंदर सा चेहरा चमकता हुआ दिखाई देगा। वहीँ बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन का काफी ध्यान रखते हैं। लेकिन कुछ लोगों के पास अपनी स्किन की केयर करने का समय ही नहीं होता है। ऐसे में आप नेचुरल और हेल्दी स्किन के लिए ऑक्सीजन फेशियल की हेल्प ले सकते हैं। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।
आखिर ऑक्सीजन फेशियल क्या है
बता दें ऑक्सीजन फेशियल एक प्रकार का ब्यूटी ट्रीटमेंट है। इससे स्किन को पूरा पोषण मिलता है। इससे स्किन का कोलेजन भी बढ़ता है। वहीँ ऑक्सीजन फेशियल एक मशीन के जरिए किया जाता है, जिसमें ऑक्सीजन के ज्यादा से ज्यादा केन्द्रित अणुओं पर स्प्रे किया जाता है और स्किन की गहराई से सफाई होती है। ऑक्सीजन फेशियल से चेहरे का खोया हुआ निखार फिर से लौट आता है और स्किन भी खुलकर सांस लेती है।
ऑक्सीजन फेशियल करवाने के बेनिफिट क्या है
इससे डेड स्किन आसानी से निकल जाती है
एंटी एजिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है
चेहरे पर सूजन, लालपन और जलन में भी राहत मिलती है
स्किन का पीएच लेवल कंट्रोल में रहता है
पिम्पल्स को रोकने में ऑक्सीजन फेशियल काफी हेल्प करता है
अगर आपका स्किन टोन एक समान नहीं है तो ऑक्सीजन फेशियल लें
तो आज से अपने स्किन स्पेशलिस्ट से इसके बारे में जानकारी ले कर अपनी स्किन का ख्याल रखें।
