आज के बिजी समय में हम बहुत सी चीजें करना भूल जाते हैं। इनमे से एक है हमारी स्किन की देखभाल करना। दरअसल स्किन को लेकर लापरवाही, बढ़ती उम्र, तनाव के चलते स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती हैं। ऐसे में त्वचा पर झुर्रियां, झाइयां, फाइन्स लाइन्स दिखाई दनी लगती हैं। इतना ही नहीं त्वचा की कसावट और चमक भी गायब हो रही है। बता दें अगर आप बूढ़ा दिखना नहीं चाहते हैं रेड लाइट थरेपी का सहारा ले सकते हैं। बता दें उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कोलेजन का लेवल कम होने लगता है, जो त्वचा को उम्र से बढ़ा दिखता है। इसी कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाकर स्किन को वापिस जवां बनाने में ये रेड लाइट थेरेपी काफी मदद करती है। तो आज इसी के बारे में जानते हैं।
रेड लाइट थेरेपी क्या है
बता दें रेड लाइट थेरेपी दरअसल एक एंटी एजिंग थेरेपी है जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के चलते आए दाग धब्बे, ढीलापन, फाइन लाइन्स, काले घेरे को खत्म करने का काम करते हैं। वैज्ञानिकों ने इस थेरेपी को लेकर निष्कर्ष निकाला कि कम वेबलेंथ वाली रेड लाइट की मदद से त्वचा के अंदर ऊर्जा प्रदान करने वाली कोशिकाएं रिजेनरेट होती हैं। इस रेड लाइट थेरेपी में त्वचा के भीतर जाकर माइटोकॉन्ड्रिया को ट्रिगर किया जाता है जिससे त्वचा की रक्षा करने वाली और उसे जवां बनाने वाली कोशिकाएं फिर से काम करने लगती है और इन कोशिकाओं का प्रोडक्शन बढ़ता है।
रेड लाइट थेरेपी की खास बात क्या है
बता दें इससे त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। ये त्वचा को रिजेनरेट करने का कम करता है। वहीँ इसमें किसी तरह के लेजर कट स्किन पर नहीं लगते हैं। ये स्किन पर एक दम सुरक्षित है।
रेड लाइट थेरेपी किस तरह से काम करती है
रेड लाइट थेरेपी में बॉडी को कम वेबलेंथ वाली रेड लाइट के दायरे में रखा जाता है। फिर रेड लाइट छोड़ी जाती है और शरीर के अंदर की कोशिकाएं इसे ऑब्जर्ब कर लेती हैं। इस प्रोडक्शन के बाद स्किन की कोशिकाएं ट्राइफॉस्फेट बनाना शुरू कर देती हैं, जो स्किन सेल्स को पावर देने का काम करता है। इससे त्वचा की कोशिकाओं को वो पावर मिलती है जो जवां त्वचा की कोशिकाएं पैदा करती हैं। इससे त्वचा की कोशिकाएं फिर से उत्साहित होकर कोलेजन बनाना शुरू कर देती है और चेहरा जवां हो उठता है।
रेड लाइट थेरेपी कराने के फायदे
इससे चेहरे की झुर्रियां, काले घेरे, दाग धब्बे, स्ट्रेच मार्क्स आदि ठीक हो जाते हैं
इससे त्वचा में कसावट आती है
त्वचा ग्लो करने लगती है
त्वचा के संक्रमण और बीमारियां जैसे एक्जिमा और सोरायसिस भी इस थेरेपी से ठीक होती है
रेड लाइट थेरेपी से स्किन की डैमेज कोशिकाएं ठीक होती है
