आज कल हर कोई इतना बिजी है कि उसके लिए दूसरों के पास बैठने या बात करने का भी समय नहीं है। लेकिन आपको बता दें बॉलीवुड की एक गायिका ऐसी है जो खुद के लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए गाती है और उन गए हुए गानों से जो कमाई होती है वे ऐसे बच्चों पर लगाती है जिन्हें दिल की बीमारी है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं सिंगर पलक मुच्छाल की, जिन्होंने बॉलीवुड को अपनी आवाज में कई गाने दिए हैं। लेकिन आज ये चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि इन्होने अपने नेक काम में काफी नाम कमा लिया है। दरअसल पलक मुच्छाल 3000 बच्चों की लाइफ सेव कर चुकी हैं। जिसकी वजह से वे दूसरों के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए करती हैं काम

https://www.instagram.com/reel/C8FO3Y4vX3A/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

आपको बता दें पलक ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं। वहीँ वे उन बच्चों की मदद करती हैं जिनको दिल से जुडी बीमारी है। वे दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को जीवनदान देने के लिए हमेशा ही जानी जाती हैं। बता दें वो अपने स्टेज शो और गानों की कमाई का एक हिस्सा दिल की बीमारी से जुझ रहे बच्चों के लिए देती हैं। हाल ही में उन्होंने तीन हजार सर्जरी पूरी होने की ख़ुशी की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। ये वाकई काबिलेतारीफ है। हाल ही में जिस बच्चे की सर्जरी हुई है पालक उस समय उस ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रही और उन्होंने गायत्री मंत्र का जाप भी किया। 

पलक का इस ख़ुशी के मौके पर कहना है कि वे अगर सिंगर नहीं होती, तो एक कर्डियक सर्जन होती। वहीँ पलक ये काम छोटी उम्र से ही कर रही हैं। शायद यही वजह है कि लोग पलक को इतना प्यार देते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *