गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि हर कोई परेशान है। ऐसे में बहुत से लोगों को ज्यादा पसीना आने के कारण जांघों के बीच में खुजली होने लगती है। यह खुजली ज्यादातर जांघों के बगल में ही होती है और यह जल्दी ठीक भी नहीं होती है। इसके आलावा इचिंग और खुजली भी होती है। जिसकी वजह से इंसान चिडचिडा हो जाता है। इतना ही नहीं कई बार एक दम जांघों में खुजली शुरू हो जाती है, जिसकी वजह से आपको किसी दूसरे के समाने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। ऐसे में जरुरी है कि आप इस समस्या का समाधान निकालें। कुछ आयुर्वेदिक व घरेलू चीजों के यूज़ से इस समस्या से राहत मिल सकती है।

आखिर ये जाँघों में ये होता ही क्यों है

दरअसल अधिक गर्मी के संपर्क में ज्यादातर देर तक रहने से पसीना ज्यादा आता है और जल्दी सूखता भी नहीं है। जिस वजह से पसीना जांघों में टिक जाता है और इचिंग का कारण बनता है। वहीँ ज्यादा टाइट या जायदा खुले कपड़े पहनने से जांघ आपस में रगड़ खाती है और ये दिक्कत होती है।

इन टिप्स को करें फॉलो, राहत मिलेगी

आंवला और नारियल का तेल

आवंला की गुठली जलाकर राख कर लें फिर उसमें नारियल का तेल मिलाकर खुजली पर लगाने से खुजली  शांत हो जाएगी और आराम मिलना शुरू हो जायेगा।

सरसों का तेल पानी और चुना

सरसों के तेल में पानी और चूने को मिलाकर लेप करने से खुजली शांत होती है और ठंडक मिलती है।

अजवाइन और पानी

20 ग्राम आजवायन को 100 मिलीलीटर पानी में उबाल लें और छान लें। शरीर में जहां भी खुजली हो रही हो उस जगह पर पानी को व लगा लें, खुजली समाप्त हो जाएगी। यह भी कर सकते हैं कि हल्के पानी में आज्वाइन को पीस लें और संक्रमित भाग पर लगा लें।

दही

जहां भी खुजली हो वहां पर दही लगा लें जल्द ही आराम मिलेगा।

नींबू और केला​

केले को नींबू के रस में मिलाकर खुजली वाले स्थान पर लगाने से खुजली ठीक हो जाती है।

नींबू का रस और नारियल तेल

नारियल तेल और नींबू का रस मिलाकर मालिश करने से खुजली ठीक हो जाती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *