आये दिन हार्ट अटैक से किसी न किसी सेलेब्रिटी की हार्ट अटैक से मुक्त की खबर सामने आती ही रहती है। ऐसे में अब एक नाम क्रिकेट जगत से सामने आ रहा है। दरअसल मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष, अमोल काले का दिल का दौरा पड़ने से न्यूयॉर्क में मौत हो गई है। अमोल, भारत-पाकिस्तान का मैच देखने न्यूयॉर्क पहुंचे थे और उनके साथ MCA के सचिव अजिंक्य नायक और एपेक्स काउंसिल मेंबर सूरज समत भी मौजूद थे।
क्रिकेट जगत का जाना माना नाम
आपको बता दें अमोल काले केवल 47 वर्ष के थे। वे मूल रूप से नागपुर के रहने वाले थे और उनके महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के साथ काफी अच्छे संबंध थे। उन्हें साल 2022 में MCA का अध्यक्ष चुना गया था। उनकी अध्यक्षता में वानखेड़े स्टेडियम ने सफलतापूर्वक 2023 वनडे क्रिकेट वर्ड कप के फाइनल मुकाबले को होस्ट किया था। यहां तक कि उनके अंडर डोमेस्टिक क्रिकेट में भी मुंबई की टीम ने काफी सफलता प्राप्त की। हाल ही में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-2024 सीजन के फाइनल में विदर्भ को 169 रनों से रौंद कर ट्रॉफी जीती थी।
