आज के मॉडर्न जमाने में लोगों के लाइफस्टाइल से लेकर खानेपीने की चीजों में तो बदलाव हुआ ही है। साथ ही इन दिनों स्मोकिंग करने में भी बदलाव आया है। जी हां आज के बहुत से युवा और युवतियां में वेप्स करने का ट्रेंड बढ़ा है। बता दें कि वेप्स बैटरी से चलने वाले उपकरण हैं जो एक तरल को गर्म करते हैं, जिसमें आमतौर पर निकोटीन होता है, जिससे एरोसोल उत्पन्न होता है। वहीं इसे साँस के के जरिए अंदर लिया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये हेल्थ के लिए काफी खतरनाक है। दरअसल हाल ही में वेपिंग को लेकर यूके से चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां 17 साल की एक लड़की के वेपिंग करने से उसके फेफड़े में छेद हो गया। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूके में वेपिंग करने से 17 साल की लड़की के फेफड़े खराब हो गए हैं। वहीं यह घटना 11 मई की है जब लड़की अपनी फ्रेंड के घर सोते समय बेहोश हो गई और उसकी बॉडी नीली पड़ गई। जिसके बाद उसे जल्दी से हॉस्पिटल ले जाया गया। लड़की का नाम काइला ब्लाइथ है। बताया जा रहा  है कि लड़की एक सप्ताह में 400 सिगरेट के बराबर वेपिंग करती थी। इतना ही नहीं काइला ब्लाइथ  ने अपने दोस्तों को देखकर 15 साल की उम्र में ही वेपिंग करना शुरू कर दी थी। दरअसल लड़की को लगता था कि यह वेपिंग किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। ऐसे में वह हर हफ्ते पूरे 4,000-पफ वेप को अंदर लेती थी। लेकिन हाल ही में जो कुछ भी उसके साथ हुआ है वो वेपिंग करने से डरी हुई है। 

पिता ने युवाओं से की वेपिंग न करने की अपील

दरअसल लड़कीके बहुत ज्यादा वेपिंग करने की वजह से उसके फेफड़ों पर एक छोटा सा एयर ब्लिस्टर हो गया, जिसे पल्मोनरी ब्लैब के नाम से जाना जाता है। जिस वजह से उसका फेफड़ा खराब हो गया। ऐसे में लड़की के पिता ने उसके फेफड़े के हिस्से को निकालने के लिए साढ़े पांच घंटे की सर्जरी करवाई। बता दें कि अब काइला ब्लाइथ की सेहत बेहतर है। वहीं उसके पिता ने अन्य युवाओं को भी चेतावनी दी है कि वेप्स को फेंक दें क्योंकि यह उनके लायक नहीं है।

वेपिंग फेफड़ों के लिए नुकसानदेह

एक्शन ऑन स्मोकिंग एंड हेल्थ (एएसएच) के मुताबिक वर्तमान में बच्चों के बीच वेप्स की लोकप्रियता काफी तेज़ी से बढ़ रही है। वहीं 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक करीब दोगुनी संख्या में 20% तक की संख्या में वेप्स का यूज किया गया है। इतना ही नहीं 5 साल से कम उम्र के बच्चे भी वेपिंग के आदी हो रहे हैं और फेफड़ों के खराब होने अस्पताल में ऐड्मिट हो रहे हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *