इन दिनों लोगों के लाइफस्टाइल के साथ उनके खानपान में भी काफी बदलाव आया है। आज अधिकतर लोग घर का खाना खाने की बजाए बाहर का फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जिसमें एक पिज्जा भी है जिसे लोग बड़े ही पसंद से खाते हैं। अगर आपको भी पिज्जा खाना बहुत ज्यादा पसंद है तो हो जाएं सावधान। दरअसल हाल ही में अमेरिका के टेक्सास शहर में पिज्जा खाने से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई है। ऐसे में चलिए इस पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

क्या है पूरा मामला

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह लड़की टेक्सास शहर के एक स्कूल की छात्रा थी। वहीं उसका नाम एमर्सन केट कोल बताया जा रहा है। दरअसल बच्ची ने स्कूल में ही पिज्जा खाई और उसे एलर्जी की प्रॉब्लम हुई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिर लड़की के परिवारजनों ने उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां काफी कोशिशों के बावजूद बच्ची की जान चली गई। वहीं परिवारजनों ने स्कूल के स्टाफ पर इल्जाम लगाया कि अगर समय पर उनकी बच्ची को इलाज मिल जाता तो शायद वो बच जाती। ऐसे में उन्होंने स्कूल प्रसाशन पर केस दर्ज किया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बच्ची को फूड एलर्जी हुई थी। हालांकि बच्ची की मौत वाकई पिज्जा खाने से हुई है इसके बारे में कुछ भी सही से पता नहीं चला है। ऐसे में आइए फूड एलर्जी के बारे में जानते हैं।

आखिर क्या होता है फूड एलर्जी

फूड एलर्जी डिफेन्स सिस्टम को प्रभावती करती है जो किसी खास खाद्य पदार्थ को खाने के तुरंत बाद होती है। वहीं यह एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थ की थोड़ी सी मात्रा भी पाचन संबंधी समस्याओं, पित्ती या वायुमार्ग में सूजन के लक्षणों को बढ़ा देती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों में तो यह फूड एलर्जी एनाफिलैक्सिस नामक जानलेवा बीमारी भी पैदा कर सकती है। वहीं यह एलर्जी अधिकतर 5 साल के बच्चों को होता है। हालांकि अगर किसी बच्चे को फूड एलर्जी की प्रॉब्लम है तो तुरंत डॉक्टर से कन्सल्ट करें। 

क्या है फूड एलर्जी के लक्षण

मुंह में झुनझुनी या खुजली महसूस होना

होंठ, चेहरे, जीभ, गले या शरीर के अन्य भागों में सूजन होना

छाती से आवाज आना

नाक बंद होना

सांस लेने में परेशानी होना

पेट दर्द होना

दस्त, मतली या उल्टी होना

चक्कर आना

हल्का सिरदर्द  होना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *