यूं तो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में स्ट्रेस होना तो आम हो गया है। खासकर ऑफिस में काम करने वाले एम्प्लोयी में बहुत ज्यादा काम को लेकर स्ट्रेस यानी तनाव देखा जाता है। वहीं हम काम के दौरान स्ट्रेस को कम करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। स्ट्रेस को दूर करने क लिए हम मेडिटेशन करते हैं, घूमने के लिए बाहर जाते हैं और कुछ अन्य एक्टिविटी भी करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है ऑफिस में कच्चे केले पकाने से आपका स्ट्रेस दूर हो सकता है। जी हां भले ही केले खाने के फायदों के बारे में तो जानते ही होंगे लेकिन शायद ही आप स्ट्रेस को दूर करने के लिए कच्चे केले पकाने के बारे में सुना होगा। दरअसल हाल ही में चीन की कुछ कंपनियों के एम्प्लोयी स्ट्रेस को दूर करने के लिए अपने डेस्क पर कच्चे केले पका रहे हैं। ऐसे में आइए स्ट्रेस दूर करने वाले इस अनोखे तरीके बारे में जानते हैं।
केले पकाने से दूर होगा स्ट्रेस

बता दें कि चीन देश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जियाहोंगशु पर इस मामले से जुड़ी पोस्ट काफी वायरल हो रही हैं। वहीं इस मामले को लेकर अभी तक चीन की किसी भी कंपनी का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि चीन की केला पकाने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यह तरीका स्ट्रेस दूर करने में काफी असरदार है। साथ ही वो बताते हैं कि यह एक टिंग जी जिओ लू प्रोसेस है। जिसे इंग्लिश में स्टॉप एंग्जायटी के नाम से जाना जाता है।
फूलदानों में कच्चा केला लगाकर पानी देना
वहीं साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की माने तो चीन के कुछ कर्मचारी तने से जड़े हुए कच्चे केले खरीदते हैं। फिर इन केलो को ऑफिस के डेस्क पर फूलदानों में रखकर उसे पानी देते हैं और तब तक उसकी देख रेख करते है जब तक कि यह पूरी तरह से पक नहीं जाते हैं। वहीं इस प्रोसेस को पूरा होने में एक हफ्ता लगता है। ऐसा करने से व्यक्ति का पूरा ध्यान केले के पकने पर रहता है और उसे अपने स्ट्रेस पर ध्यान नहीं जाता है। जिस वजह से इस तरीके को स्ट्रेस दूर करने के लिए काफी प्रभावी माना जा रहा है। इससे स्ट्रेस ही दूर नहीं होता बल्कि कर्मचारियों के अंदर एक मिल बांटकर खाने की आदत भी विकसित होती है। जो ऑफिस में एक दोस्ताना माहौल बनाता है।
