एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में हीट वेव का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। इतना ही नहीं कुछ राज्यों में तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है। हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है कि हीट वेव नॉर्मल लोगों को ही नहीं बल्कि गर्भवती महिलाओं और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी प्रभावती करता है। दरअसल हीट वेव से बच्चा समय से पहले भी हो सकता है। जिस वजह से बच्चे को कई हेल्थ प्रॉब्लमस हो सकते हैं। आइए इस स्टडी के बारे में जानते हैं।

क्या है पूरी स्टडी

अमेरिका में हुई एक रिसर्च के मुताबिक 1993 से लेकर 2017 के बीच हुए 53 मिलियन बच्चों के जन्म को देखा गया। स्टडी में पाया गया कि गर्मियों में होने वाले बच्चों का जन्म समय से पहले और कुछ जन्मजात बीमारियों के साथ हुआ है। वहीं शोधकर्ताओं ने बताया कि गर्मी की हीट वेव समय से पहले प्रीमेच्योर बेबी के जन्म के जोखिमों को बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं समय से पहले जन्म की संभावना गर्मी की वजह से दो प्रतिशत ज्यादा बढ़ जाती है।

गर्मी में महिलाओं को हो सकती है ये समस्याएं

बहुत ज्यादा गर्मी लगना

चक्कर आना

बहुत ज्यादा पसीना आना

सिर दर्द होना

सांस फूलना

हार्ट बीट तेज चलना

बहुत ज्यादा थकावट महसूस होना

स्टडी के मुताबिक अगर गर्भवती महिला को इन दिनों किसी भी तरह की प्रॉब्लम होती है और उसे तुरंत इलाज नहीं मिलता है तो हीट स्ट्रोक से गर्भ में पल रहे बच्चे के ऑर्गन डैमेज हो सकते हैं या ब्रेन हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। इतना ही नहीं इससे गर्भ में बच्चे की मृत्यु होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इन दिनों गर्भवती महिलाएं अपना खास ध्यान रखें।

गर्भवती महिलाएं इन बातों का ध्यान रखें

जरूरी काम होने पर ही दोपहर के समय घर से बाहर निकलें

जूस और पेय पदार्थों का सेवन करें ताकि आप हाइड्रैट रहो

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

मिर्च मसलों का सेवन कम करें

बाहर निकलते समय खुद को पूरी तरह कवर कर लें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *