मां बनना महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुखद और आनंदमय पलों में से एक है। लेकिन अगर कोई गर्भवती महिला बस का सफर कर रही हो और इसी बीच डिलीवरी पेन होने लगे तो क्या ही होगा। जी हां हाल ही में केरल से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने परिवार के साथ बस से त्रिशूर से कोझिकोड जा रही थीं। लेकीन अचानक से डिलीवरी पेन होने लगा जिसके बाद ड्राइवर ने बस को पास के अमला अस्पताल ले गए लेकिन महिला की डिलीवरी अस्पताल में करने की जगह बस के अंदर ही करवाना पड़ा।
क्या है पूरा मामला
बुधवार को 37 वर्षीय महिला सेरेना अपने पति के साथ केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस में त्रिशूर से कोझिकोड जा रही थीं। लेकिन अचानक से महिला को डिलीवरी पेन शुरू हो गया। ऐसे में ड्राइवर ने महिला की emergency situation को देखते हुए बस सीधे त्रिशूर के अमला अस्पताल पहुंची।
क्यों हुआ बस में डिलीवरी
दरअसल अस्पताल पहुँचने पर महिला के पति ने डॉक्टर को बुलाया। महिला को देखने के बाद डॉक्टर और नर्सों ने बस में ही डिलीवरी करने का निश्चय किया। जिसके बाद डॉक्टर और नर्सों ने मिलकर बस में ही डिलीवरी की। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत हॉस्पिटल के अंदर ले जाने वाली नहीं थी क्योंकि महिला का डिलीवरी पेन अंतिम चरम पर था जिस वजह से उन्हें इसकी डिलीवरी बस में ही करना पड़ी। साथ ही डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को बाहर निकालना पड़ा और वहीं गर्भनाल काटनी पड़ी। हमने सुनिश्चित किया कि बच्चा और मां सुरक्षित रहें। हालांकि डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।
