Cigarette is injurious to health, ये तो आपने बहुत कई जगह लिखा हुआ देखा होगा। बावजूद इसके सिगेरेट पीने वालों की तादाद में इजाफा हो रहा है। ये कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग का। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की हालिया रिपोर्ट में एक बात सामने आई है कि टीनेजर इसके शिकार सबसे ज्यादा हो रहे हैं। उनमें सिगरेट पीने की ललक काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीँ टोबैको कंट्रोल रिपोर्ट में बताया गया है पिछले 10 सालो में गर्ल्स में सिगरेट पीने की लत काफी बढ़ गई है।

6.2 फीसदी लड़कियां पीती हैं सिगरेट

आपको बता दें सरकारी रिपोर्ट में आया है कि 2009 से 2019 के बीच टीनेजर गर्ल्स में सिगरेट पीने की लत करीब 6.2 फीसदी बढ़ गई है। टोबैको कंट्रोल रिपोर्ट के मुताबिक साल 2009 में टीनेजर गर्ल्स में सिगरेट पीने वालों की संख्या 3.8 फीसदी थी, जो 2019 में बढ़कर 6.2 फीसदी हो गई है। वहीं अगर टीनेजर ब्वॉइज की बात करें तो उनमे भी सिगरेट पीने की आदत में इजाफा हुआ है।  

टीनेजर लड़कों भी नहीं है पीछे

बता दें रिपोर्ट के मुताबिक 10 साल में टीनेजर लड़कों में सिगरेट पीने की ललक और ज्यादा बढ़ी है। इसमें 2.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं पुरुषों में 2.2 फीसदी की कमी आई है जबकि महिलाएं भी सिगरेट कम पीने लगीं हैं।  उनकी संख्या में 0.4 फीसदी की कमी आई है। वहीं 2019 में सिगरेट पीने वाले गर्ल्स की संख्या 6.2 फीसदी थी, जो महिलाओं से काफी ज्यादा थी।

सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान

सिगरेट पीने यानी धूम्रपान करने वालों में

हार्ट प्रॉब्लम,

हार्ट स्ट्रोक

फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।

धूम्रपान करने से शरीर के लगभग हर अंगों को नुकसान पहुंचता है। इसका धुआं काफी नशीला होता है। इसमें निकोटीन की मात्रा काफी अधिक होने से सैंकड़ो हानिकारक कैमिकल्स शरीर के अन्दर जा कर नुकसान करते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *