पेशेंट अगर ठीक हो जाये तो भगवान के साथ साथ डॉक्टर का शुक्रिया अदा भी करता है। वहीँ डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप में कहा जाता है। ऐसे में अब तमिलनाडु के तंजावुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कमाल इतिहास रच दिया है। दरअसल, एक 14 साल की बच्ची ने ड्रेसिंग करते समय सुई निगल ली थी। वहीँ इसे गंभीरता से देखते हुए डॉक्टरों ने महज साढ़े 3 मिनट के अंदर बच्ची के फेफड़ों से चार सेंटीमीटर लंबी सुई (1.5 इंच) निकाल ली और बच्ची की जान बचा ली। वहीँ  इसी  के साथ डॉक्टर्स ने इतिहास रच दिया है।

फेफड़े में फंसी थी सुई

आपको बता दें श्रीकामची मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी नाम की एक आधुनिक तकनीक का यूज़ करते हुए र बच्ची के फेफड़ों से सुई को बाहर निकाला और उसकी जान बचायी। दरअसल सुई लड़की के फेफड़े में फंसी हुई थी और  डॉक्टरों ने इनोवेटिव मेडिकल टेक्निक से उसे बाहर निकाल दिया। इसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि डॉक्टरों ने 14 साल की लड़की के फेफड़े से बिना चाकू के चार सेंटीमीटर लंबी सुई निकालकर रिकॉर्ड बनाया है।

क्या होती है ब्रोंकोस्कोपी?

ब्रोंकोस्कोपी एक मेडिकल प्रोसीजर है जो डॉक्टरों को एयरवेज को देखने और किसी भी फेफड़ों की स्थितियों के उपचार के दौरान सक्षम बनाती है। इसमें ब्रोंकोस्कोप का उपयोग किया जाता है, जो फेफड़ों को अंदर से देखने के लिए एक पतली ट्यूब होती है, जिस पर एक लाइट और कैमरा होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *