पहले के समय में हर घर में पानी के साथ मीठा दिया जाता था। ताकि खली पानी पेट में गैस न बना दें। लेकिन अब बहुत से लोग मीठा खाने से गुरेज करते हैं। वो इसलिए कहीं वजन न बढ़ जाये। वहीँ डायबिटीज के बढ़ते मामले भी इसकी वजह हो सकता है। हालांकि मीठा खाने से डायबिटीज का कोई सीधा संबंध नहीं है। लेकिन ज्यादा मीठा खाने से मोटापा बढ़ता है जो डायबिटीज का एक कारण माना जाता है। लेकिन अगर आपका मीठा खाने का मन है और ये भी चाहते हैं कि इससे शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान न हो, तो दिन में एक समय पर आप मीठे का सेवन कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीनी हर व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाती है। लेकिन चीनी नुकसान तब करती है जब आप इसको ज्यादा मात्रा में लेते हैं। वहीँ किसी प्रकार की कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं। ज्यादा चीनी खाने से शरीर मे कैलोरी बढ़ने लगती है। वहीँ शरीर में किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी न होने ये कैलोरी बर्न नहीं हो पति है। जिस वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियाँ भी लगने लगती है।
मीठा खाने का सही समय क्या है
आपको बता दें सुबह के समय लोग चाय, फल, पेस्ट्री और ब्रेड का सेवन करते हैं। लेकिन सुबह इन्हें खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनको खाने से शरीर में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। रात भर के उपवास के बाद जब शरीर उठता है, वह कार्बोहाइड्रेट के प्रति और भी अधिक संवेदनशील हो जाता है। वहीं मीठा कार्बोहाइड्रेट को और बढ़ा देता है तो ऐसे में सुबह के समय मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट का लेवल बढ़ सकता है, जो अच्छा नहीं होता है।
वहीँ सुबह के समय अत्यधिक चीनी का सेवन ब्लड शुगर को भी असंतुलित कर सकता है, जिससे थकान और कमजोरी हो सकती है। लगातार ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में सूजन भी कर सकता है। जो हार्ट डिजीज और डायबिटीज की वजह बन सकता है। ऐसे में सुबह किसी भी रूप में मीठा खाने से बचें।
किस समय खाएं चीनी
बता दें दोपहर भोजन के समय मीठा खाया जा सकता है। मीठा खाने के लिए यह समय सबसे अच्छा माना गया है। दोपहर में शरीर का मेटाबॉलिज्म अधिक एक्टिव होता है जिससे शुगर अच्छी तरीके से एब्जॉर्ब हो पाती है।वहीँ अगर कोई शाम को वर्कआउट करता है, तो दोपहर के भोजन में चीनी का सेवन कर सकता है। इससे मांसपेशियों की रिकवरी अच्छे से होती है। हालांकि मीठा हमेशा सीमित मात्रा में ही खाएं।
