इस भयंकर गर्मी में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासतौर पर जो ट्रेन से सफर करते हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। ऐसे में अगर आप भी आए दिन ट्रेन का सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल सफर के दौरान यात्री कई बार ट्रेन या स्टेशन में बाहरी वेंडरों से खाना लेकर खा लेते हैं जिस वजह से वो कई बार बीमार हो जाते हैं। ऐसे में अब लोगों को बीमार होने से बचाने के लिए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह रेलवे के अधिकृत वेंडरों से ही खाने की चीजें खरीदें ताकि वह हेल्दी रह सके।
अनाधिकृत हॉकर व वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान
हाल ही में आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर स्क्वॉड टीम व रेल सुरक्षा बल के सहयोग से अनाधिकृत हॉकर व वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर कुल-23 अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई की गयी है। हालांकि रेलवे अलग-अलग स्टेशनों पर यात्रियों को इस परेशानी से बचाने के लिए यह अभियान चलाते हैं। इसके अलावा चलती ट्रेनों में भी अवैध वेंडरों के खिलाफ Commerce department और Railway Protection Force द्वारा स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है।
इसका मुख्य उद्देश्य खराब गुणवता की ख़ाद्य सामग्री, ओवर चार्जिंग पर रोक लगाना है। वहीं स्टेशनों पर यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खानपान इकाइयों पर उचित मूल्यों पर पानी एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
यात्रियों को जागरूक किया authorized vendor के प्रति
ऐसे में रेलवे ने unauthorized vendor, खराब गुणवत्ता के खाने और ज्यादा भुगतान लेने के खिलाफ निर्देश जारी किया है। कॉमर्स स्टाफ द्वारा स्टेशन पर खाने की गुणवत्ता की जांच, बिल नहीं तो भुगतान नहीं, कैशलेस खाना आदि के बारे में भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।
