नीमा जालंधर की तरफ से स्थानीय होटल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को नीमा के प्रेसिडेंट डॉ. सतबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी का स्वागत करके की गयी। वहीँ इस कार्यक्रम में जालंधर के सर्जन डॉ. जसमीत सिंह अहलुवालिया और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनप्रीत कौर मौजूद रहे।

Key hole ऑपरेशन है कामयाब

डॉ. जसमीत सिंह ने ऑडियो वीडियो के माध्यम से आये हुए सभी लोगों को ये समझाया गया कि वजन को किस तरह से घटाना है। उन्होंने बताया कि हाईटेक तरीके से कम से कम समय में key hole ऑपरेशन के द्वारा वजन को कम किया जा सकता है।

Key hole ऑपरेशन एक प्रकार की सर्जरी है जिसका उपयोग स्थितियों के निदान और उपचार के लिए किया जाता है। यह एक सर्जन को पेट या श्रोणि के अंदर की प्रक्रियाओं के लिए केवल छोटे कट और एक कैमरे का उपयोग करने की अनुमति देता है।

Infertility expert डॉ. मनप्रीत कौर ने नये तरीके से बच्चा पैदा करने की विधि के बारे में बताया। वे आज कई ऐसे कपल्स के घर में खुशियाँ भर चुकी हैं जिनकी झोली काफी समय से खाली थी।

कार्यक्रम के अंत में दोनों डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह देखर उन्हें सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉ. नीरज कालरा ने किया। वहीँ इस मौके पर नीमा के काफी सदस्य मौजूद रहे।     

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *