आजकल हर कोई अपना अधिकतर समय स्क्रीन बिताते हैं जिस वजह उन्हें आँखों से जुड़ी काफी प्रॉब्लम हो रही है। वहीं इन दिनों कई ऐसे लोग हैं जिन्हें पास की चीजे तो साफ दिखती है लेकिन दूर की चीजे देखने में मुश्किल होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप अपने का ध्यान रखें और डॉक्टर चेक जरूर कराएं।
अगर समय रहते इस समस्या का इलाज न किया गया तो आपकी आंखों की परेशानी बढ़ सकती है। जैसे कि निकटदृष्टि दोष यानी दूर की नजर कमजोर होने के कारण मोतियाबिंद का खतरा हो सकता है। इसलिए समय रहते इसका उपचार जरूरी है और साथ ही इसको बढ़ावा देने वाले कारकों पर नियंत्रण पाना भी जरूरी है। आइए जानते हैं किन कारणों से हमारी जो दूर की नजर कमजोर होने लगती है।
इन वजहों से दूर की नजर कमजोर हो सकती है
लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करना
देर रात तक मोबाइल स्क्रॉल करना
बहुत अधिक नजदीक से किताब पढ़ना
आहार में पोषक तत्वों की कमी
बढ़ती उम्र का प्रभाव
बहुत ज्यादा स्मोकिंग करने से
दूर की नजर को कमजोर होने से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें
संतुलित आहार लें
अधिक देर तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम न करें
किताब को हमेशा खुद से थोड़ी दूर रखकर पढ़े
रात में नजदीक का काम करने से बचे
ज्यादा देर तक स्क्रीन को न देखें
आंखें हमेशा आराम की मुद्रा में रखें
आहार में विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें
धूम्रपान करने से बचें
