यूँ तो हर बॉडी पार्ट हमारे लिए इम्पोर्टेन्ट है। लेकिन आज कल लीवर का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरुरी है। यह हमारे शरीर में कई जरूरी काम करता है, जो हमें सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। आपको बता दें लिवर पेट में एक बड़ा अंग है, जो ब्लड फिल्टरिंग समेत कई महत्वपूर्ण शारीरिक कार्य करता है। इसे एक ग्लैंड के रोप में भी देखा जाता है क्योंकि यह शरीर के लिए जरूरी केमिकल बनाता है।

लेकिन आज कल के लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें लिवर को तेजी से बीमार कर रही हैं। वहीँ अगर लीवर डैमेज होता है तो ये शरीर में अन्य बिमारियों को भी दावत देता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लिवर की बीमारी को पदक जाये और उसका इलाज किया जाये। बता दें जब भी लीवर डैमेज होता है तो ये शरीर में कई संकेत देता है, जिसकी पहचान पर लिवर से जुड़ी समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।

जब भी लीवर डैमेज होता है तो इसका असर हमारे चेहरे पर भी दिखता है। आईये जानते है उन लक्षणों के बारे में

स्किन का पीला पड़ना

जब आपका चेहरा पिला पड़ जाये तो ये पीलिया हो सकता है । त्वचा और आंखों के सफेद भाग का पीलापन खून में बिलीरुबिन के जमा होने के कारण होता है, जो लिवर डैमेज का संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको ध्यान देना है कि कहीं आपका चेहरा और आँखें पिलितो नहीं हो रही हैं।

हाथों का लाल होना

बता दें लिवर की बीमारी के कारण हथेलियों में खून का प्रवाह बढ़ने से त्वचा लाल होने लगती है। यह लक्षण हाथ की हथेली में सबसे प्रमुख होता है।

स्पाइडर एंजियोमास

ये छोटी रक्त धमनियां हैं, जो मकड़ी के पैरों के समान ही होती हैं। यह देखने में मकड़ी जैसा दिखता है। लिवर से जुड़ी समस्या होने पर एंजियोमास यानी आपकी त्वचा पर लाल से बैंगनी रंग के निशान होने शुरू हो जाते हैं।

सूजन आना

लिवर के डैमेज होने से शरीर, विशेषकर चेहरे पर तरल पदार्थ जमा हो सकता है। इससे सूजन या एडिमा उत्पन्न हो सकती है, विशेषकर चेहरे और आंख के क्षेत्रों में।

मुंहासे या अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं

लिवर की बीमारी शरीर के हार्मोन लेवल और डिटॉक्सिफिकेशन सिस्टम को बिगाड़ने का काम भी करती हैं। जिसका कारण एक्जिमा या मुंहासे जैसी प्रोब्लेम्स देखने को मिलती हैं।

खुजली या त्वचा के रंग में बदलाव होना

लिवर डैमेड होने पर आपकी त्वचा में अन्य कई परिवर्तन भी हो सकते हैं, जिसमें खुजली, आसानी से चोट लगना या स्किन के रंग में सामान्य परिवर्तन शामिल हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *