अगर कोई महिला शादी के कुछ ही घंटों बाद मां बन जाएं तो क्या होगा। आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। जी हाँ ऐसी ही एक खबर अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट से आई हैं जहां एक महिला ने शादी के कुछ ही घंटों बाद बच्चे को जन्म दिया और मां बन गई। वहीं न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रियाना सेरेज़ो शादी के पहले से ही प्रेग्नेंट थीं और उन्हें इसी बीच लुइस से शादी करनी थी।

शादी से एक दिन पहले पता चला कि ब्रियाना को रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल नाम का वायरस लग गया था जो बच्चे में भी ट्रांसफर हो सकता था। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें जल्द से जल्द बच्चे को जन्म देने की सलाह दी। यही वजह है कि ब्रियांका ने तय डेट पर शादी की और उसके कुछ घंटे बाद डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंच गई। ऐसे में आइए जानते हैं रेस्पिरेटरी सिंकिशन वायरस क्या है और इसके लक्षण क्या हैं।

क्या है रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस

रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस सांस से जुड़ी बीमारी है जो फेफड़ों और श्वसन तंत्र में संक्रमण का कारण बनता है। यह वायरस इतना सामान्य है कि अधिकांश बच्चे 2 साल की उम्र तक इससे संक्रमित हो चुके होते हैं। रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल (सिन-सिश-उल) वायरस वयस्कों को भी संक्रमित कर सकता है। वहीं गर्भवती महिला इस वायरस से संक्रमित होती हैं तो उससे बच्चे में ट्रांसफर होने का जोखिम बढ़ जाता है।

इससे संक्रमित होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

नाक बंद होने और बहने की समस्या होना

सूखी खाँसी की प्रॉबलम होना

बुखार आना

गला खराब होना

छींक आना

सिरदर्द होना

सांस लेते समय घरघराहट की आवाज आना

चिड़चिड़ापन महसूस होना

तेजी से सांस लेना या सांस लेने में कठिनाई

ऑक्सीजन की कमी के कारण त्वचा का नीला पड़ना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *