वैसे तो इन दिनों मेडिकल क्षेत्र में ऐसी बहुत-सी चीजे होती हैं जो लोगों को काफी हैरानी में डाल देती हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के जोधपुर अस्पताल से सामने आया है जहां पर एक महिला ने एक-एक मिनट के अंतराल पर चार बच्चों को जन्म दिया है जो काफी हैरान करने वाली है। हालांकि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में आइए इस पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

क्या है पूरा मामला

जोधपुर में जिस महिला ने ऑपरेशन से एक-एक मिनट पर चार बच्चों को जन्म दिया है उसका तुलचा कंवर है जो जैसलमेर जिले की रहने वाली है। हालांकि महिला को गर्भ के चौथे महीने में ही चार बच्चों का पता चल गया था। वहीं महिला की ये तीसरी डिलीवरी हैं। दरअसल पहली दो डिलीवरी में दोनों बार उसके बच्चों की मौत हो गयी थी।

इसलिए परिवार ने इस बार बहुत सावधानी बरती। वहीं उसका इलाज जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में करवा रहे थे। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने सावधानी बरतते हुए महिला को फरवरी में ही हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया था और उसके प्रतिदिन की रिपोर्ट की जांच कर रहे थे।

इस तरह से 4 बच्चे का हुआ जन्म  

जैसा कि हर एक मिनट में एक बच्चे का जन्म हुआ। बता दें कि एक बच्चे का जन्म 10 बजकर 55 मिनट पर, दूसरे बच्चे का जन्म 10 बजकर 56 मिनट पर, तीसरी का 10 बजकर 57 मिनट और चौथे बच्चे का जन्म 10 बजकर 58 मिनट पर हुआ। इसमें से दो लड़के हैं और दो लड़की हैं। वहीं चारों बच्चों और महिला की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। हालांकि डिलीवरी के दौरान बच्चे थोड़े कमजोर थे जिनका खास ध्यान रखने के लिए हॉस्पिटल की नर्सरी में रखा गया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *