स्मोकिंग यानी सिगरेट पीना सेहत के लिए कितना खतरनाक है ये तो हम सभी अच्छे से जानते हैं। ऐसे में एक महिला ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर करते हुए स्मोकिंग न करने वाले को “लूजर” बताया है जो इन दिनों काफी बहस का मुद्दा बना हुआ है।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 5 मई को महिला ने एक फोटो शेयर किया हैं। जिसमें एक व्यक्ति सिगरेट और चाय का कप पकड़े हुए दिख रहा हैं। महिला ने कैप्शन में लिखा हैं कि हाई स्मोकर्स और लूजर (स्मोकिंग न करने वालों) आप सभी क्या कर रहे हो.?

इसके बाद बेंगलुरु के डॉक्टर दीपक कृष्णमूर्ति ने महिला की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए सेहत पर स्मोकिंग के खतरनाक प्रभाव के बारे में बताया हैं। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपनी एक युवा मरीज की कहानी शेयर की।

जानें क्या लिखते हैं डॉ कैप्शन में

डॉक्टर ने री पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा हैं कि, “सबसे कम उम्र की मरीज जिसे मैंने ट्रिपल बाईपास सर्जरी के लिए भेजा था। वह 23 साल की स्मोकिंग करने वाली लड़की थी। लूजर बनें ( जैसा की ये महिला कह रही हैं) और स्वस्थ रहें।” डॉक्टर ने बताया कि, मरीज 10- 12 साल की उम्र से ही स्मोकिंग कर रही थी। जिसके बाद 23 साल के उम्र तक उसकी हालत गंभीर हो गई।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *