कहीं आप भी तो अपने घरों में खाना बनाने के लिए नकली मसालों का इस्तेमाल तो नहीं कर रहें हैं। ये नकली मसाले आपको गंभीर रूप से बीमारी कर सकते हैं। दरअसल हाल ही में दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने नकली मसाला बनाने और सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। जिस वजह से लोगों में यह सवाल काफी उठ रहा है कि कहीं वो नकली मसालों का तो इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते है यह पूरा मामला क्या है।  

फैक्ट्री से 15 टन तैयार नकली मसाले बरामद

बता दें कि ये मिलावटी मसाले दिल्ली के करावल नगर इलाके में 2 फैक्ट्रियों में बनाए जा रहे थे। जहां पुलिसों ने छापेमारी कर कुल 15 टन मिलावटी मसाले और रॉ मैटेरियल बरामद किया है। इतना ही नहीं इस दौरान 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इन दोनों फ़ैक्टरियों में नकली मसाला बनाने के लिए गैर खाद्य सामग्री, प्रतिबंधित सामान, केमिकल और एसिड का इस्तेमाल किया जाता था।

दिल्ली पुलिस ने इन नकली मसालों का किया भंडाफोड़

हाल ही में पुलिसों ने दो मसालों की फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर नकली मसाला बेचने और सप्लाई करने  का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से 7105 किलो तैयार नकली मसाले बरामद किए हैं। जिनमें से 3300 किलो हल्दी पाउडर, 115 किलो गरम मसाला, 1450 किलो आमचुर पाउडर, 2240 किलो धनिया पाउडर है। इतना ही नहीं रॉ मैटेरियल में 1050 किलो सड़ा हुआ चावल, 200 किलो सड़ा हुआ बाजरा, 6 किलो सड़ा हुआ नारियल, 720 किलो धनिये के बीज, यूकेलिप्टस की पत्तियां, सड़े हुए बेर, लकड़ी का बुरादा, सिट्रिक एसिड, 2150 किलो चोकर, 440 किलो सूखी लाल मिर्ची, कलर केमिकल, 2 बड़ी प्रोसेसिंग मशीन भी बरामद की है।

नकली मसाला बनाने वाले तीन लोग गिरफ्तार  

क्राइम ब्रांच के अनुसार ये फैक्ट्रियां दिलीप सिंह और सरफराज नाम के शख्स चला रहे थे। वहीं इन नकली मसालों को सप्लाई करने की जिम्मेदारी खुर्शीद मलिक नाम के शख्स की थी। फिलहाल इन तीनों शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ करने पर पता चला है कि वे इन नकली मसाले को दिल्ली के सदर बाजार, खारी बावली, पुल मिठाई, और जगह जगह लगने वाले वीकली बाज़ारों में बेचते थे। हालांकि पुलिस अब इनसे पूछताछ कर उन दुकानदारों और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश में हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *