इनदिनों तरबूज खाने का सीजन चल रहा है, ऐसे में लगभग हर घर में तरबूज खाने के लिए आता ही है। वहीँ बहुत से लोग तरबूज को ज्यादा ठंडा करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें अगर आप फ्रिज में तरबूज को काट कर रख देते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं कि फ्रिज में तबुज को क्यों नहीं कार कर रखना चाहिए।
गर्मियों में तरबूज और खरबूज जैसे फलों का सेवन करना काफी अच्छा लगता है। इन फलों के स्वास्थ्य लाभ भी काफी होते हैं। यह शरीर में पानी की कमी पूर्ति करने में लाभदायक माना जाता है। तो इसे खाने के लिए किस तरह से ठंडा किया जाना चाहिए।
फ्रिज में रखा तरबूज खाने से क्या होता है
तरबूज को फ्रिज में रखने से धीरे धीरे उसमें मौजूद पौष्टिक तत्व कम होने लगते हैं। अगर उसे काट कर फ्रिज में रखा जाता है तो इससे फूड प्वाइजनिंग होने का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कटे हुए तरबूज में बैक्टेरिया उत्पन्न होना शूरू हो जाते हैं जो पेट को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीँ विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें लाइकोपीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम भरपूर मात्रा होता है। साथ ही ताजे तरबूज में अमीनो एसिड होता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के प्रोडक्शन में सहायता करता है और रक्तचाप को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा तरबूज को ठंडा करने के बाद इसमें कैरोटेनॉइड लेवल 11% से 40% तक कम हो जाता है। जिसकी वजह से इक्सो खाने के बाद लाभ नहीं बल्कि शरीर को नुकसान हो सकते हैं।
ऐसे करें तरबूज को ठंडा
आप तरबूज को मटके के पानी में भिगो कर रख दें। इसे लगभग 3 से 4 घंटों के लिए ऐसे ही रहने दे। ऐसा करने से तरबूज के अंदर मौजूद गर्माहट खत्म हो जाती है। ऐसा करने से उसके पौष्टिक तत्व पर भी प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए आपको फ्रिज में तरबूज रखने की बजाए पानी में भिगो कर रख देना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
तरबूज खाने से काफी सारे लाभ मिलते हैं, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से स्टोर करके रखा जाता है तो यह बीमार कर देता है। , इसलिए इसे ताजा ही खाना चाहिए और काट कर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
