आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता राघव चड्ढा की हाल ही आँखों की सर्जरी हुई है। दरअसल उन्हें रेटिनल डिटैचमेंट की प्रॉब्लम है आँखों की बीमारी है। आपको बता दें इस बीमारी के कारण उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

जानकारी के मुताबिक राघव चड्ढा इन दिनों अपनी आंखों के इलाज के लिए ब्रिटेन में हैं। उन्हें एक ऐसी समस्या हो गयी है  जिससे उनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा था। फिलहाल वे ठीक हैं क्योंकि उनकी अब सर्जरी हो चुकी है।

रेटिनल डिटैचमेंट क्या होता है

रेटिना आपकी आंख का बहुत ही अहम पार्ट होता है। यह आंखों के पीछे ऊतक की एक परत है जो प्रकाश का पता लगाती है और आपके मस्तिष्क को संकेत भेजती है ताकि आप देख सकें। रेटिनल डिटैचमेंट तब होता है जब यह परत सहायक टिशु से अलग हो जाती है। इसी सहायक टिशु से रेटिना को ऑक्सीजन और ब्लड मिलता है। आपकी रेटिना अपनी रक्त आपूर्ति खो देती है। रेटिनल डिटैचमेंट एक दर्द रहित और गंभीर आंख की समस्या है यह स्थिति आपकी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकती है और यहां तक की अंधापन भी पैदा कर सकती है। रेटिना डिटैचमेंट उन लोगों में अधिक आम होती है जिन्हें निकट दृष्टि दोष होता है।

रेटिनल डिटैचमेंट के लक्षण क्या है

  • सब कुछ धुंधला नजर आने लगता है
  • आंखों में रोशनी की चमक का कम होना
  • दृष्टि क्षेत्र के किनारों पर या बीच में काली छाया आना
  • आंखों में छोटे-छोटे काले धब्बे दिखना 

रेटिनल डिटैचमेंट के कारण क्या होते हैं

  • आंखों में चोट लगना
  • फैमिली हिस्ट्री
  • रेटिना का कमजोर होना
  • डायबिटिक रेटिनोपैथी
  • ग्लूकोमा के लिए दवाओं का साइड इफेक्ट
  • बढ़ती उम्र के कारण
  • मोतियाबिंद या अन्य किसी समस्या के लिए आंख की सर्जरी

 रेटिनल डिटैचमेंट का इलाज क्या है

विट्रेक्टोमी, न्यमोटिक रेटिनोपेक्सी,या स्कलेरल बकलिंग की मदद से रेटिनल डिटैचमेंट का इलाज किया जा सकता है।रेटिनल डिटैचमेंट को ठीक करने के लिए विट्रेक्टोमी सर्जरी किया जाता है। इस सर्जरी से रेटिन को उसकी सही जगह पर लाने के लिए इसकी लेजर के जरिए रिपेयरिंग की जाती है। इस दौरान डैमेज टिशू को भी हटाया जाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *