कहते हैं दिल धडकता रहे तो जिंदगी चलती है। लेकिन अगर उसी दिल में कोई दिक्कत हो तो जिंदगी रुक भी सकती है। लेकिन आपको बता दें हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की को भारतीय दिल मिलने के कारण नई जिंदगी मिली है। जी हाँ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक 69 साल की भारतीय का दिल पाकिस्तानी आयशा में ट्रांसप्लांट किया गया है।
कराची की आयशा को मिला दिल
दरअसल कराची की रहने वाली 19 साल की आयशा रशन को दिल से जुडी बीमारी बचपन से ही थी। जिस वजह से उसकी हालत पाकिस्तान में बिगड़ रही थी। ऐसे में उन्हें भारत में हार्ट ट्रांसप्लांट करने की सलाह वहां के डॉक्टर्स ने दी। बस इसी उम्मीद से आयशा और उसकी मां भारत के चेन्नई में इलाज के लिए आ गयी। यहाँ सिवियर हार्ट डिस्फंक्शन की वजह से एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया था। यही डॉक्टरों की एक टीम ने उसका हार्ट ट्रांसप्लांट किया। इस तरह एक भारतीय का दिल आयशा को लगा कर नई जिदंगी मिल गयी।
ऐश्वर्या ट्रस्ट ने की पैसों की मदद
इसकी खास बात ये है कि ऐश्वर्या ट्रस्ट ने डॉक्टर्स के साथ मिलकर आयशा के ट्रांसप्लांट के पैसों की मदद की। वहीँ डॉक्टर्स के मुताबिक आयशा से कोई भी इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया गया। अब आयशा की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वापस कराची लौटने वाली हैं।
फैशन डिज़ाइनर बनना चाहती है आयशा
आयशा के मुताबिक वे अपनी लाइफ में फैशन देस्गिनेर बनना चाहती हैं। वहीँ अब ट्रांसप्लांट के बाद आयशा पहले से बेहतर महसूस कर रही है। आयशा और उनकी मां ने डॉक्टरों, अस्पताल और मेडिकल ट्रस्ट का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही ट्रस्ट और डॉक्टरों के सहयोग के बिना सर्जरी मुमकिन हो पाई। वर्ना वे तो ऑपरेशन का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे।
35 लाख से ज्यादा का खर्चा है हार्ट ट्रांसप्लांट में
रिपोर्ट के मुताबिक, हार्ट ट्रांसप्लांट के पूरे प्रोसेस में लगभग 35 लाख से ज्यादा का खर्चा आता है। आयशा रशन के मामले में सर्जरी का पूरा बिल डॉक्टरों और ट्रस्ट की ओर से ही दिया गया है।
