दोस्तों का किया गया मजाक इतना भारी पड़ गया कि लडके की आंत ही फट गयी। दरअसल उत्तर प्रदेश के हुसैनगंज से एक मामला सामने आया है। जिसमे लड़के के दोस्तों ने क्लीनर मशीन प्राइवेट पार्ट में डालकर हवा भर दी। इसके बाद लड़के की हालत बिगड़ गयी। इतना ही नहीं लड़के का शरीर फूलने लग गया और वहीं बेहोश हो गया।
16 साल के नाबालिग लड़के की हालत ख़राब
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के सामने एक हुंडई कार शोरूम वर्कशॉप की बताई जा रही है। वहां काम करने वाले विकास शर्मा और अन्य चार वर्करों ने मिलकर 16 साल के नाबालिग लड़के को पकड़ा और मजाक में उसके प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर वाली मशीन डाला दी। मशीन ओन करने के थोड़ी देर बाद लड़के की हालत बिगड़ने लगी और वो वहीँ बेहोश हो गया।
जब पेट फूलने से युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने इंजेक्शन दिया और घर वापस भेज दिया। इसके बाद रात में लड़के की हालत फिर बिगड़ी और लड़का दर्द से कराहने लगा जिसके बाद परिजन उसे लोकबंधु अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे तत्काल केजीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें उसने बताया कि 30 अप्रैल को डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया था क्योंकि उसके छोटे भाई की आंत फट गई थी साथ ही मल वाले रास्ते की झिल्ली भी डैमेज हो चुकी है। नाबालिग की हालत नाज़ुक बनी हुई है.
दोनों पक्षों में हुआ समझौता
आपको बता दें इस मामले में पीड़ित परिवार ने हुसैनगंज पुलिस थाने में शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया था। वहीँ अस्पताल का सारा खर्च आरोपियों ने उठाया जिसके बाद से दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी और दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया।
