बादाम की तरह इसका तेल भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन और बालों के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इस तेल में विटामिन E की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। इसके आलावा मैग्नीशियम, फैटी एसिड, प्रोटीन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, पोटैशियम, ओमेगा फैटी एसिड, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-के, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पाए जाते हैं जो सिर से लेकर पैर तक सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। यदि बादाम के तेल से शरीर की मालिश किया जाए तो कई बेहतरीन लाभ हो सकते हैं।

स्किन की प्रॉब्लम्स होगी दूर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। इससे मसाज करने पर कई तरह की स्किन डिजीज जैसे एक्ने, एक्जिमा, डर्मटाइटिस से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए स्किन को हेल्दी रखकर उसकी चमक बढ़ाता है। नए स्किन सेल्स बनाने में मदद करता है, जिससे फाइन लाइंस की समस्या दूर होती है।

शिशुओं को होगा फायदा

बादाम के तेल से मालिश करने से छोटे बच्चों को कई फायदे होते हैं। कई शिशुओं में क्रैडल कैप सूजन की समस्या होती है। इनकी स्किन पीली, चिपचिपी और पपड़ीदार होती है, इसे हटाने में मीठे बादाम तेल फायदेमंद हो सकता है। बादाम तेल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होता है जो शिशुओं की स्किन को मॉइश्चराइजर कर ड्राई होने से रोकता है और उसे सॉफ्ट, हाइड्रेट बनाता है।

वजन कम तनाव-थकावट होगी दूर

बादाम के तेल से पैरों की मालिश करने से कई फायदे होते हैं। इससे शरीर में जमा फैट कम होता है और हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं, जिससे वजन कम होता है। इसके अलावा बादाम का तेल थकावट दूर करने में काम आता है। पैरों में मालिश करने से शरीर को आराम मिलता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जोड़ों का दर्द दूर होता है। इसके अलावा बादाम के तेल से पैरों की मालिश करने से सिरदर्द, डिप्रेशन और तनाव दूर होता है, मानसिक शांति मिलती है।

बाल बनेंगे खूबसूरत

बादाम का तेल हर तरह के बालों के लिए बेहतरीन माना गया है। एक स्टडी के अनुसार, बालों में इस तेल से मसाज करने पर बाल झड़ना कम हो सकते हैं। इससे स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ, रेड स्कैल्प की समस्याएं भी दूर होती हैं। इस तेल को लगाने से इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा

इस तेल से मालिश करने से बच्चों की त्वचा में एक्जिमा, लालिमा और रैशेज जैसी समस्याएं नहीं होती। इससे उनकी हड्डियों का विकास होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने से अंगों को आराम और तनावग्रस्त मांसपेशियों को राहत मिलती है। इसके अलावा यह तेल बच्चों के बालों को पोषण और मजबूत भी बनाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *