हाल ही में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 2021 में उनकी किडनी फेल हो गई थी। यह खबर उनके लिए बेहद चौंकाने वाली थी, और उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय बताया। शर्लिन ने कहा कि जब उन्हें इस बीमारी का पता चला, तो ऐसा लगा जैसे उनकी जिंदगी खत्म हो गई हो।

उनके पास सिर्फ दो ही विकल्प थे, या तो डायलिसिस करवाएं या फिर किडनी ट्रांसप्लांट कराएं। लेकिन तीन महीने तक सही दवाइयों और उपचार के बाद उनकी किडनी की स्थिति में सुधार हुआ और वे अब स्वस्थ हैं। शर्लिन के इस अनुभव से एक बार फिर यह सवाल उठता है कि किडनी फेलियर क्या होता है, इसके लक्षण क्या हैं, और किडनी को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है।

किडनी फेलियर क्या है

किडनी हमारे शरीर से विषैले तत्वों को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी काम करना बंद कर देती है, तो शरीर में विषैले तत्व इकट्ठा होने लगते हैं, जिससे गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। किडनी फेलियर की स्थिति में एक या दोनों किडनियां ठीक से काम नहीं करतीं। अगर एक किडनी काम करना बंद कर दे, तो इंसान दूसरी किडनी के सहारे जिंदगी जी सकता है। लेकिन अगर दोनों किडनियां फेल हो जाएं, तो यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।

दुनिया भर में करीब 2 मिलियन लोग हर साल इस बीमारी से जूझते हैं। अगर समय पर इसका इलाज न हो, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है।

किडनी फेलियर के लक्षण

बार-बार यूरिन पास करने की आवश्यकता

उल्टी आना

सेप्सिस (रक्त संक्रमण)

बुखार

पीठ और कमर में दर्द

यूरिन पास करते समय जलन

कमजोरी और थकान महसूस होना

भूख में कमी

दस्त की समस्या

कंपकंपी या ठंड लगना

त्वचा का सूखापन

नींद में परेशानी और रात में बार-बार जागना

अगर इन लक्षणों में से कोई भी लक्षण आपको दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

किडनी फेलियर के कारण

किडनी खराब होने के कई कारण होते हैं, जिनमें से मुख्य हैं गलत खानपान की आदतें। ज्यादा सोडियम और पोटेशियम युक्त भोजन का अधिक सेवन किडनी को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा लंबे समय तक किडनी स्टोन की समस्या बने रहना, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी और पुरुषों में बढ़ा हुआ प्रोस्टेट भी किडनी को प्रभावित कर सकती है।

किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय

सही खानपान

अपने आहार में ताजे फल, सब्जियां और कम नमक वाले खाने को शामिल करें। प्रोसेस्ड और तले हुए खाद्य पदार्थों से दूर रहें।

धूम्रपान और शराब से बचें

तंबाकू और शराब का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इनसे दूरी बनाएं।

नियमित एक्सरसाइज

हर दिन एक्सरसाइज करें, ताकि शरीर स्वस्थ रहे और किडनी बेहतर तरीके से काम करती रहे।

किडनी की जांच कराएं

साल में एक बार अपनी किडनी की जांच अवश्य कराएं, खासकर अगर आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है।

पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेटेड रखना किडनी के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

किडनी फेल्योर एक गंभीर स्थिति है, लेकिन सही समय पर इलाज और स्वस्थ आदतों को अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *