किसी को पसंद करना एक बहुत ही अच्छी फीलिंग होती है। आप जिसे पंसद करते हैं ये तो आप पर ही डिपेंड करता है। आप अपनी इस पसंद को किसी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन आप किसे पसंद आएंगे ये आपके नियंत्रण में नहीं होता।
अक्सर आप बाहर घूमने जाते रहते हैं, चाहे फिर आप दूर जाएं या पास। कई बार होता है कि आपकी खूबसूरती या फिर बिहेवियर कुछ लोगों को पसंद आने लगता है। ऐसे में आप इन टिप्स के जरिए पता लगा सकते हैं कि कौन आपको पसंद करता है।
कैसे करें पता?
दिल का हाल आंखों में नजर आना
अक्सर कहा गया है कि आंखों से बहुत कुछ पता लगता है, जो चीज मुंह नहीं बोल पाता है वे आंखों के जरिए बयां हो जाती है। जो आपको पसंद करेगा, वे आपके पास रहने पर आपको देखने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा। उसकी आंखों में आपको नजर आएगा।
Eveready to meet
जो आपको पसंद करेगा वो आपसे मिलने के लिए या आपके साथ समय बिताने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
Extra Effort
हर कोई कभी न कभी किसी की मदद कर ही देता है, लेकिन अगर वे आपकी मदद कर रहा है वो भी बिना किसी स्वार्थ के, जब भी बुलाएं वे आ जाए तो समझ जाइए कि उसके दिल में आपके लिए कुछ है।
आपकी हर बात याद होना
जब कोई आपको पसंद करता है तो वे आपकी छोटी से लेकर बड़ी चीज तक सब याद रखेगा। उसे आपकी बात पूरी डिटेल के साथ याद होगी।
Social Media
जो शख्स आपको पसंद करता होगा वे आपके सोशल मीडिया अकाउंट को भी देखना पसंद करेगा। आपको स्टॉक करेगा, यदि आप उसके साथ सोशल मीडिया पर दोस्त हैं तो आपके तस्वीरें देखना पसंद करेगा, आपकी स्टोरी देखेगा और लाइक भी करेगा।
