गर्मी का मौसम सभी को पता है कि कितना उमस भरा और गर्मी से भरा होता है। गर्मी के मौसम में लोग कोई ठंडी चीज ढूंढते हैं, जिससे उन्हें राहत मिल सके। ऐसे में गन्ने का जूस पीने से राहत जरूर मिलती है लेकिन गन्ने के मात्र 100 ग्राम जूस में करीब 269 कैलोरीज होती है।
इसके बावजूद भी ये एक हेल्दी ड्रिंक में आता है। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। थका न को गन्ने का रस करने में मदद करता है। एक रिसर्च में बताया गया है कि गन्ने का रस कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और मैंगनीज भरपूर मात्रा में है। इन न्यूट्रिएंट्स की मदद से कैंसर सेल्स शरीर में कम होते हैं।
गन्ने के जूस पीने के फायदे
गन्ने के जूस के सेवन से बढ़ता वजन कंट्रोल में आ सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम होता है। इससे दांत मजबूत होते हैं और दांत जल्दी नहीं सड़ते हैं। गर्मी में इसका एक गिलास पीने से ताजगी और ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही शरीर में ऊर्जा भी आती है। पेट की समस्या से गुजर रहे हैं आप तो भी यह मददगार साबित होता है। इससे यूरिन इंफेक्शन का रिस्क भी कम होता है। गन्ने का रस पीलिया और लीवर से जुड़ी बीमारियों के इलाज में मददगार है।
कब पीएं गन्ने का रस
अगर आप चाहते हैं कि आपके सेहत पर इसका अच्छा असर पड़े तो इसे दोपहर से पहले पिएं। हफ्ते में कम से कम हर रोज एक गिलास जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
