हमेशा से कहा जाता है कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। लेकिन अब ये कहावत धीरे धीरे खत्म होती हुई नजर आ रही है। दरअसल केरल में कोझिकोड के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एक मरीज का गलत ऑपरेशन कर दिया गया। जिसके बाद मरीज ने गलत ऑपरेशन को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

आपको बता दें हॉस्पिटल में 24 वर्षीय अजीत के हाथ में फ्रैक्चर का ऑपरेशन होना था। ऐसे में डॉक्टर ने किसी और के हाथ की रोड उस मरीज के हाथ में डाल दी, जिसके बाद उस मरीज के हाथ में बेहद दर्द की परेशानी हो रही है। ऐसे में उस मरीज ने पुलिस में रिपोर्ट दर्द करवाई है।

हालांकि रविवार को अस्पताल ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मरीज का एकदम सही ऑपरेशन किया गया, मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को इलाज में हुई गड़बड़ी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मरीज के हाथ में डाले गलत रोड

24 वर्षीय अजीत की मां ने अपने बेटे के हाथ के ऑपरेशन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके दाहिने हाथ में किसी और मरीज की रोड डाल दी गई है जिससे उसका हाथ बुरी तरह दर्द कर रहा है। एक सड़क हादसे के बाद एक दिन पहले ही उसे बीच हॉस्पिटल से यहां रेफर किया गया था।

कुछ ही दिन पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

हालांकि मेडिकल कालेज अस्पताल के आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डा.जेकब मैथ्यू ने कहा कि मरीज के इलाज में कोई गलती नहीं हुई है। उन्हें लगाया गया रोड मानक के अनुरूप है। उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले इस अस्पताल के एक डाॅक्टर को गलत ऑपरेशन करने पर निलंबित किया गया था। उसने एक चार साल की बच्ची की छठी उंगली का ऑपरेशन करने के बजाय उसकी जीभ का ऑपरेशन कर दिया था।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *