क्या आप भी अपने शिशु को धूप में रखने की कोशिश करते हैं अगर हाँ तो बिल्कुल भी आप नवजात शिशु को धूप में रखने की गलती न करें, ऐसा करने से शिशु की जान भी जा सकती है। बता दें कि उत्तरप्रदेश से कुछ ऐसा ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर में धूप में रखने से एक 5 दिन की बच्ची की मृत्यु हो गई है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर की सलाह पर एक 5 दिन की बच्ची को धूप में रखा गया जिसके आधे घंटे बाद ही उसकी मृत्यु हो गयी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला मैनपुरी शहर के राधा रमन रोड स्थित श्री साईं हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है। यहां रीता देवी नामक एक महिला ने ऑपरेशन से 5 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। बुधवार को बच्ची को थोड़ी परेशानी हुई तो हॉस्पिटल में मौजूद एक डॉक्टर ने माता-पिता को बच्ची को धूप में रखने की सलाह दी। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल की छत पर ही अलगभग आधा घंटे तक धूप में रखा गया। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। बच्चे की मृत्यु के बाद परिवार के लोग दुखी हैं और अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी गलत सलाह के कारण बच्चे के साथ ऐसा हुआ। इसके बाद हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि बच्ची की मौत के मामले की जांच की जाएगी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जान लें बच्चे को कब दिखाएं धूप

अकसर सर्दियों में बच्चे को धूप में थोड़ी देर रखा जाता है। खासतौर तब जब नवजात को पीलिया होता है दरअसल धूप में रखकर बच्चे को ठीक करने की कोशिश की जाती है। इससे बच्चों के शरीर को धूप से ऊष्मा मिलती है। इससे बच्चों की इम्यून पॉवर बढ़ती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। लेकिन बच्चों को धूप में रखने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

शिशु को धूप में रखने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

शिशु को धूप में ले जाने से पहले बच्चे का चेहरा ढंक कर रखें।

बच्चे को हमेशा सुबह के समय की धूप दिखाएं

11-12 बजे के बाद बच्चे को धूप में ना ले जाएं

शिशु को धूप दिखाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें

नवजात बच्चे को 15-20 मिनट से अधिक समय के लिए धूप में ना रखें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *