जालंधर के रोटरी क्लब ने आज न्यू रूबी हॉस्पिटल में world hypertension day मनाया। यह कार्यक्रम पीडीजी डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर की अध्यक्षता में किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमेन रिटायर कुलदीप सिंह और को चेयरमेन तरसेम सिंह मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत इस साल की थीम पर चर्चा करते हुए किया गया। उन्होंने बताया कि बीपी को माप कर, कंट्रोल करके के लंबे समय तक जीया जा सकता है।
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनबीर सिंह ने बताया
इस मौके पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनबीर सिंह ने बताया कि आज के समय में लोगों को हाइपरटेंशन को कंट्रोल रखना कितना जरूरी है। अगर समय रहते हाइपरटेंशन के पेशेंट बीपी को कंट्रोल नहीं करते हैं तो इससे कई गंभीर समस्याएं जैसे स्ट्रोक, किडनी फेलर, pulmonary oedema, dementia शामिल है। इतना ही नहीं डॉ. ने हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए नियमित जांच और नियमित दवा लेने की सलाह दी।
बीपी को कंट्रोल करें
पीडीजी डॉ. एसपीएस ग्रोवर ने बताया कि बीपी को कण्ट्रोल करें ताकि आप लंबे समय तक जीवित रह सकें। वहीँ उन्होंने ये भी बताया कि उच्च रक्तचाप को अक्सर एक साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके शुरूआती चरण में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि, लंबे समय तक उच्च रक्तचाप से हार्ट और अन्य बॉडी पार्ट्स को नुकसान हो सकता है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसी अलावा इससे किडनी स्ट्रोक होने का खतरा भी रहता है। हालांकि इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते है। उन्होंने कहा डबल्यूएचओ की तरफ से जो थीम डी गई है काफी अच्छी है।
इस मौके पर प्रेसीडेंट रिटायर पी एस बिंद्रा और हॉस्पिटल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
