अक्सर कहा जाता है कि महिलाएं रेड फ्लैग से ज्यादा जल्दी आकर्षित हो जाती हैं या उनसे जो उन्हें इमोशनली या फिजिकली ज्यादा टॉर्चर करते हैं। ऐसे रिलेशन में रहने से मानसिक तनाव बढ़ता है और इनसिक्योरिटी बनी रहती है। फिर भी बहुत सी महिलाएं नहीं छोड़ती हैं। ऐसा क्यों होता है, जानें इसकी वजह।
Low Self Esteem
जिन लोगों के अंदर आत्म-सम्मान की कमी होती है। वह अक्सर ऐसे रिलेशन में फंस जाते हैं और अगर वह प्यार और समर्थन की खोज करते रहते हैं तो भी वह अक्सर ऐसे लोगों के साथ जुड़ जाते हैं। ऐसे लोग आपके इमोशनल होने का फायदा उठाते हैं।
Family Background
अगर किसी महिला का पारिवारिक इतिहास ऐसा है, यानि उसके परिवार में भी ऐसे रिश्ते रह चुके हैं या उसके साथ ऐसा पहले भी हो चुका है तो ऐसी महिलाएं ये सब सामन्य मानती हैं और अक्सर ऐसे आदमियों की तरफ आकर्षित हो जाती हैं।
प्यार में बदलना
बहुत सी महिलाएं का मानना है कि अगर उनका प्यार अच्छा और सच्चा होगा तो वह अपने टॉक्सिक पार्टनर को बदल सकती हैं। उनका मानना होता है कि उनका प्यार उनके पार्टनर को बदल देगा और एक अच्छा इंसान बना देगा, लेकिन बहुत बार ऐसा नहीं होता है और वह इस दलदल में फंस जाती है।
Emotionally Weak
जो महिलाएं इमोशनली कमजोर होती हैं या जो दूसरों को हर्ट करने से डरती हैं, वह अक्सर ऐसे दलदल में फंस जाती हैं।
