घर बैठे माउथवॉश बनाना बहुत आसान है। संतरा खाने के बाद जो छ‍िलके बचें उससे आप होममेड माउथवॉश तैयार कर सकते हैं। संतरे के छ‍िलके में व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन-बी6, मैग्नीशियम, पोटैश‍ियम, कैल्शियम, फाइबर आद‍ि पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। ऐसे में मौख‍िक स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए यह एक असरदार माउथवॉश साब‍ित होगा। संतरे के छिलके में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को खत्‍म करने में मदद करते हैं। इससे प्लाक और टार्टर की समस्या को कम होती है। यह माउथवॉश किसी भी प्रकार के हानिकारक केम‍िकल्‍स से मुक्त होते हैं जो आमतौर पर बाजार में मिलने वाले माउथवॉश में पाए जाते हैं। घरेलू सामग्री से बने इस माउथवॉश का इस्‍तेमाल आप लंबे समय तक कर सकते हैं। तो चलिए आओपको बताते हैं संतरे के छिलके से बने माउथवॉश के फायदे।

संतरे के छ‍िलके से बने माउथवॉश के फायदे

. संतरे के छिलके में नैचुरल ताजगी देने वाले तत्व होते हैं जो मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करते हैं।

. संतरे के छिलके में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को खत्‍म करने में मदद करते हैं, इससे मसूड़ों की सेहत अच्छी होती है और मुंह के इंफेक्‍शन का खतरा कम होता है।

.इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड दांतों पर लगे दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है, इससे दांत सफेद और चमकदार दिखाते हैं।

. इसमें विटामिन-सी होता है जो मसूड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह मसूड़ों को मजबूत बनाता है और उसे स्वस्थ रखता है।

ऐसे बनाएं माउथवॉश

सामग्री – 8 से 9 संतरे के छिलके
पानी – 2 कप
नमक – 1 टेबलस्पून
पुदीने का तेल – 15 बूंदें

बनाने की विधि

. सबसे पहले संतरे के छिलके को अच्छे से धो लें। फिर इन छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
. अब 2 कप पानी में संतरे के छिलके डालें और इसे धीमी आंच पर 15 मिनट तक उबालें।
. जब छिलके अच्छे से उबल जाएं तो इसे ठंडा होने दें। इसके बाद छिलके को पानी में से छान लें।
. अब इसमें 1 टेबलस्‍पून नमक म‍िलाएं।
. ताजगी के ल‍िए म‍िश्रण में पुदीने के तेल की 15 बूंदें म‍िलाएं।
.तैयार माउथवॉश को साफ बोतल में भरकर फ्र‍िज में रख दें।
. इसे आप लगभग एक हफ्ते तक इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्‍तेमाल

. इस माउथवॉश को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से हिला लें।
. लगभग 1-2 टेबलस्पून माउथवॉश लें और 30 सेकंड तक कुल्ला करें।
. कुल्ला करने के बाद माउथवॉश को थूक दें और पानी से मुंह साफ करें।
. इस नेचुरल माउथवॉश का नियमित इस्‍तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और दांतों और मसूड़ों की स्वच्छता बनी रहती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *