आये दिन कोई न को नई बीमारी के केस सामने आते ही रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से दक्षिण पूर्व एशियाई देश सिंगापुर में कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। देश में 5 से 11 मई के बीच 25,900 से ज्यादा मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने शनिवार को एक बार फिर से देशवासियों को मास्क पहनने की सलाह दी है।
अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि 5 से 11 मई के बीच कोरोना मामलों की संख्या 25,900 हो चुकी है। जो पिछले सप्ताह के 13,700 की तुलना में लगभग दोगुनी है। इस बीच रोजाना अस्पताल में भर्ती होने की संख्या एक हफ्ते पहले के 181 से बढ़कर लगभग 250 हो गई।
अस्पताल में जरूरी बेड बनाए रखें
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल में जरूरी बेड बनाए रखने के लिए सार्वजनिक अस्पतालों को अपने गैर जरूरी वैकल्पिक सर्जरी के मामलों को घटाने के लिए कहा है। इसके साथ ही उपयुक्त रोगियों को मोबाइल इनपेशेंट केयर एट होम के माध्यम से घर भेजने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ओंग ने गंभीर बीमारी के सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने पिछले 12 महीने में कोविड-19 वैक्सीन का इंजेक्शन नहीं लगवाया है तो वे वैक्सीन अवश्य लें। ओंग ने कहा कि अगर कोविड-19 के मामलों की संख्या एक बार दोगुनी हो जाती है, तो सिंगापुर में 500 मरीज होंगे, जिसे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली संभाल सकती है। अगर मामलों की संख्या दूसरी बार दोगुनी हो जाती है, तो 1,000 मरीज होंगे और यह अस्पतालों पर काफी बोझ होगा।
