हर किसी की रसोई में मेथी दाने जरूर होते हैं, क्योंकि वे सब्जियों में डालने के काम आते हैं। लेकिन सिर्फ सब्जियों के ही नहीं और बहुत सी चीजों के काम आते हैं। मेथी के दानों का सेवन बहुत से फायदे देता है। इससे सेहत अच्छी रहती है।

आपको बता दें कि मेथी दाने की ही तरह, इसका पानी भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका पानी पाचन शक्ति मजबूत करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है आदि और आपको एक महत्वपूर्ण बात बता दें कि मेथी के दाने का पानी आपका वजन कम करने में भी बहुत लाभकारी है।

मेथी दाने का पानी बनाने की विधि

मेथी के दाने का पानी बनाने के लिए रातभर एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी भिगाकर रख लें। अगली सुबह जब उठे तो पानी को छानकर, उसे खाली पेट पीलें। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या फिर कोई दवा ले रहे हैं, तो मेथी दाने के पानी को मत पीएं।

लाभ

मेथी दाने का पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर सुबह उठकर रोजाना इसका पानी पीया जाए तो आपका मोटापा कम हो जाएगा। मेथी का पानी ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्या दूर करता है। जिन लोगों का पेट साफ रहता है, उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।

इसके पानी के सेवन की वजह से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसके पानी में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इससे आप ओवर ईटिंग नहीं करेंगे। मोटापा कम करने में मेटाबॉलिक रेट बेहद जरूरी है। अगर आपका मेटाबॉलिक रेट ठीक रहता है तो आपका मोटापा कम रहेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *