दोस्ती एक बहुत अच्छा शब्द है। इसका जो अहसास करता है वह ही इसे समझ सकता है। दोस्तों को लेकर अक्सर बहुत सी बातें की गई हैं। बहुत से कवियों ने अपनी कविताओं में दोस्ती और दोस्तों का जिक्र किया है। दोस्ती समय के साथ और ज्यादा मजबूत हो जाती है।
इसे इंसान की जरूरत भी कह सकते हैं। ऐसे में कई बार आपको ऐसा लगता है कि दोस्ती आपके रिश्ते के बीच में आ रही है। आपका पार्टनर ज्यादा दोस्तों के साथ रहता है तो आपको अच्छा नहीं लगता। आपको ऐसा लगता है कि आप पर कम ध्यान दिय जा रहा है। इसलिए ऐसी स्थिती में एक पत्नी को क्या करना चाहिए, जानिए।
क्या शादी के बाद दोस्तों को अटेंशन देना सही है?
अगर आपकी शादी के बाद आपको लगता है कि आपका पति दोस्तों को ज्यादा इम्पॉर्टेंस देता है, आपको नहीं तो ऐसे में क्या करें? एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन शादी के बाद दोस्तों और पत्नी में एक बैलेंस बना कर रखना चाहिए, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो और दोनों को पूरा समय मिल सके।
क्या करना चाहिए?
अगर आपका पति ज्यादा इम्पॉर्टेंस दोस्तों को दे रहा है तो आप भी उनके साथ दोस्त बन जाएं। अगर आप भी अपने पति के दोस्तों के साथ दोस्त बनेंगी तो सही तरह अपने पति को भी जान पाएंगी। और अगर आप यह सोचकर दोस्त नहीं बनती कि वो ज्यादा इम्पॉर्टेंस उन्हें देता है और चिड़ती रहेंगी तो आप एक विलेन बन सकती हैं। ऐसे में आप उनके दोस्त बन सकती हैं, जिससे आपको भी अच्छा लगेगा।
