तनाव आजकल सब की जिंदगी का हिस्सा बना हुआ है। कोई भी इससे छिपा नहीं है। हर कोई तनाव लेकर बैठा रहता है। किसी को अपने करियर का तनाव है, किसी की शादी नहीं हो रही, किसी ने अपने बच्चों के पढ़ाना है, किसी का पार्टनर उसे छोड़ कर चला गया है। तनाव की वजह से इंसान पूरी तरह से ठीक नहीं रह पाता है। हर समय उस चीज का डर रहता है और सही तरह नींद भी नहीं ले पाता। तनाव इंसान की रातों की नींद उड़ा देता है। तनाव हमारे दिमाग पर बहुत असर डालता है। दिमाग पर तो इसका असर पड़ता ही है, साथ में शरीर पर भी देखने को मिलता है। इसकी वजह से शरीर में बहुत से बदलाव होने लगते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होते हैं।

Meditation (ध्यान)

तनाव की वजह से आप चिंतित, तनावग्रस्त और परेशान रहते हैं। लेकिन इस चीज को कम किया जा सकता है। तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका ध्यान है। ध्यान जिसे मेडिटेशन भी कहा जाता है। ध्यान मुद्रा में अगर आप कुछ मिनट भी बिताएंगे तो आपको शांति और आंतरिक खुशी का अहसास होगा। ध्यान कोई भी लगा सकता है। बड़े से लेकर बच्चे तक इसे कर सकते हैं।

किस जगह करें ध्यान?

ध्यान लगाना मुश्किल तो है लेकिन उतना ही आसान भी है। इसके लिए आपका ध्यान एक तरफ एकाग्र होना चाहिए। ध्यान लगाने में कोई खर्च भी नहीं आता है और आपको किसी विशेष प्रकार के उपकरणों की भी ज़रूरत नहीं होती है। जहां भी आप उपस्थित हो, जिस भी स्थिती में हो, आप ध्यान का अभ्यास कर सकते हैं। टहलते समय, बस में यात्रा करते समय या किसी जगह पर प्रतीक्षा करते समय।

ध्यान को समझना

ध्यान करोड़ों सालों पहले से हमारे वेदों और पुराणों में बताया गया है। इसके फायदे भी समझाए गए हैं। ध्यान और योगा हमारी संस्कृति में शुरू से ही प्रचलित है। ऋषि-मुनि भी भगवान को याद करने के लिए ध्यान लगाते थे। ध्यान हमारे मन और शरीर के लिए एक तरह का वरदान है। यह आपको गहराई से खुद को समझने का मौका देता है और आपका मन शांत हो जाता है।

कैसे लगाएं ध्यान?

पहले जीवन के उद्देश्यों को समझने, पवित्र और रहस्यमय शक्तियों को समझने/पाने और उसकी सिद्धि करने के लिए ध्यान किया जाता था। लेकिन जिस तरह समय आगे बढ़ता जाता है, किसी भी चीज की परिभाषा बदल जाती है। ऐसे ही, ध्यान आजकल लोग आराम करने और तनाव को कम करने के लिए करते हैं।

जब आप ध्यान लगाना शुरू करें तो आप किसी एक चीज पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। ध्यान लगाने से आप जिस चीज को ज्यादा सोच रहे थे, उससे छुटकारा पा सकते हैं। जो विचार आपके दिमाग में घूम रहे हों और आपको तंग कर रहे हों, उनसे शांति मिलती है। इसका अभ्यास आपको बेहतर शरीर और भावनात्मक स्वास्थ्य प्रदान करता है।

ध्यान के लाभ

ध्यान से आपको शांति, सुकून और संतुलन का एहसास होता है। आपका दिमाग क्लियर हो जाता है। ध्यान आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखता है। इसका प्रयोग आप आराम करने और तनाव से निपटने के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपने सुबह ध्यान लगाया तो आपका सारा दिन आराम से और खुशी से व्यतीत होगा।
ध्यान लगाने के सिर्फ फायदे ही हैं, इसका कोई नुसकान नहीं होता। ध्यान को आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सुबह उठकर ताजे दिमाग से करेंगे तो आपको और भी ज्यादा ताजगी मिलेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *