बढ़ता वजन इंसान के शरीर में बहुत सी बीमारियों का कारण बनता है और मनुष्य के शरीर के लिए एक खतरे से बढ़कर कुछ नहीं रह जाता है। बढ़ता वजन डायबिटीज, थायराइड और दिल से जुड़ी बीमारियों को जन्म देता है। महिलाओं में वजन बढ़ने से उनके प्रजनन स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। जिस कारण उन्हें पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अक्सर लाइफस्टाइल और खराब खानपान से वजन बढ़ने की दिक्कत होती है, लेकिन कई बार आंतरिक समस्याएं भी इसका कारण बन सकती हैं। चलिए जानते हैं कि कौन सी ऐसी वजहें हैं जिनसे वजन बढ़ने का खतरा होता है।

Medications

किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण अगर आपकी दवा चल रही है तो, यह भी वजन बढ़ने की एक वजह हो सकती है। कुछ दवाएं होती हैं, जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स, बाइपोलर डिसऑर्डर और डायबिटीज कीं। इन्हें लेने से वेट बढ़ सकता है।

Hormones Changes

हार्मोन्स इंबैलेंस भी एक वजह है जब वजन बढ़ जाता है। अगर आपकी लाइफस्टाइल खराब होगी और डाइट हार्मोन्स इंबैलेंस होंगे तो वजन बढ़ सकता है। जैसे कि कोर्टिसोल या थायराइड हार्मोन इंबैलेंस होना।

Diet Mistakes

ज्यादा मात्रा में जंक या प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना, ज्यादा शुगरी और रिफाइंड फूड खाना, इससे भी वजन बढ़ता है। यह सामान चर्बी बनकर हमारे शरीर में जम जाता है।

Calorie Intake

ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने से भी वजन बढ़ता है। कैलोरी इनटेक शरीर में बॉडी में फैट बढ़ा देती है। ऐसे में कैलोरी इनटेक पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

Over Stressed

जो लोग स्ट्रेस ज्यादा लेते हैं उनके शरीर में कई हार्मोन्स इंबैलेंस हो सकते हैं। कोर्टिसोल हार्मोन भी असंतुलित हो जाता है, जो वजन बढ़ने की वजह बन सकता है। स्ट्रेस के कारण ब्रेन में कई केमिकल चेंज होते रहते हैं जिसकी वजह से बॉडी में हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं। इससे वजन तेजी से बढ़ता है।

अगर आपका वजन भी अचानक से बढ़ रहा है तो आपको अपने डॉक्टर को एक बार दिखा लेना चाहिए ताकि इसकी वजह सही तरीके से पता लग सके और आपको इसे कम करने का रास्ता मिल सके।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *