इस नये दौर में सोशल मीडिया तेजी से लोगों की जिंदगी में घुस रहा है। लोग भी इसकी चपेट में काफी हद तक आ ही चुके हैं। सोशल मीडिया के जहां फायदे हैं, वहीं इसके नुकसान भी बहुत हैं। सोशल मीडिया का बुरा असर सिर्फ बच्चों पर ही नहीं, बड़ों पर भी पड़ता है साथ ही रिश्तों पर भी। इसी को चलते आज आपको सोशल मीडिया पर की गई कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया जाएगा, जिससे जाने अनजाने में आपका रिश्ता खराब या बर्बाद हो सकता है।
आजकल के समय में एक हेल्दी रिलेशनशिप को मेंटेन रखना बहुत मुश्किल है। आप कुछ ऐसी गलतियां कर सकेत हैं, जिससे आपके मौजूदा रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। चाहे फिर शादी जैसा रिश्ता ही क्यों न हो।
Public arguments
सोशल मीडिया के समय में आजकल हर कोई पूरी तरह से ओपन हो चुका है। हर कोई अपनी जिंदगी को सोशल मीडिया पर शेयर करता है। चाहे वो अच्छी चीज हो या बुरी। कई लोग आपसी झगड़ों को सोशल मीडिया पर सबके सामने ले आते हैं। ऐसा करने से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इस तरह करने से आपके रिश्ते की कड़वी सच्चाई समाज के सामने आएगी और आपके झगड़ों को लोग आपस में जज करेंगे।
Over Sharing
सोशल मीडिया पर बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने रिश्तों का डेली व्लॉग शेयर करते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर की इजाजत के बिना लगातार अपना रिलेशन, पर्सनल लाइफ के बारे में चीजें शेयर करते हैं तो आपके रिश्ते पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर यह सब शेयर करना पसंद होता है लेकिन अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद भी सोचनी चाहिए।
रिलेशन को Compare करना
अपने रिलेशन की सोशल मीडिया पर कपल्स को देखकर उनसे तुलना करना सही बात नहीं है। कई बार सोशल मीडिया पर बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो हम देखते हैं, लेकिन वे सच नहीं होती है। दूसरी तरफ आपको सिर्फ एक पहलू ही नजर आता है और आप तुरंत तुलना करना शुरू हो जाते हैं।
आपसी बातचीत
सोशल मीडिया पर लोग इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वह अपने पार्टनर से साथ समय बिताते ही नहीं है। इससे दूरियां पड़नी शुरू हो जाती हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से अच्छा अपने पार्टनर को समय दें।
Flirting
अगर आप सोशल मीडिया पर दूसरों के साथ फ्लर्ट करते हैं या किसी और के पोस्ट पर रोमांटिक रुचि दिखाते हैं तो इससे आपके रिलेशनशिप पर काफी बुरा असर पड़ता है। इससे यह हो सकता है कि आपके पार्टनर का आपके ऊपर से भरोसा खत्म हो जाए। इससे आपके पार्टनर को भी बहुत बुरा लगेगा। इसलिए लोगों को दिखाने के चक्कर में ऐसा कोई काम न करें।
