बढ़ते तनाव, केमिकल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल जैसे कारणों के चलते त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगी हैं जिसके कारण चेहरे पर एक्ने, झुर्रियां, फाइन लाइन्स कम उम्र में ही नजर आने लगते हैं। स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाएं आज के समय में महंगे से महंगा फेशियल करवाती हैं। इतना ही नहीं, मार्केट में मिलने वाले कई ब्यूटी और एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, ताकि समय से पहले चेहरे पर नजर आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों को कम किया जा सके। स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के फेशियल ट्रीटमेंट भी करवाती हैं, जिसमें एक प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा फेशियल (PRP Facial) भी है। प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा फेशियल ट्रीटमेंट (Platelet-Rich Plasma Facial) आपके चेहरे पर कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इस ट्रीटमेंट की मदद से चेहरे पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने के अलावा अन्य कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं इस फेशियल के कुछ अन्य फायदे।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C-nM3WWN7KK/?utm_source=ig_web_copy_link
कोलेजन उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
यह ट्रीटमेंट कोलेजन के उत्पादन को उत्तेजित करता है, जिससे एक प्रोटीन आपकी स्किन को युवा बनाए रखने में मदद करता है। कोलेजन में बढ़ोत्तरी स्किन की लोच में सुधार करती है और ढीली त्वचा को कम करती है।
लंबे समय तक दिखेगा रिजल्ट
PRP फेशियल के परिणाम समय के साथ और भी अच्छे हो सकते हैं क्योंकि उत्तेजित कोलेजन उत्पादन आपकी स्किन में जारी रहता है। इससे त्वचा को लंबे समय तक युवा, ग्लोइंग और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

दाग-धब्बे होंगे कम
जिन लोगों के चेहरे पर एक्ने के निशान है, उनके लिए PRP ट्रीटमेंट काफी फायदेमंद होता है। यह ट्रीटमेंट स्किन के टिश्यू के इलाज को बढ़ावा देता है, जिससे स्किन की रंगत और बनावट और भी समान हो जाती है।
प्राकृतिक कायाकल्प
PRP फेशियल आपके खुद के ब्लड का प्रयोग करके प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा को निकालता है, जिससे एलर्जीया साइड इफेक्ट का जोखिम कम होता है। यह सेंसिटिव स्किन वालों के लिए इसे एक सेफ ऑप्शन है।
त्वचा की बनावट होगी अच्छी
PRP ट्रीटमेंट स्किन की बनावट को बेहतर बनाते हुए चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। यह सेल्स के टर्नओवर को बढ़ावा देकर स्किन को फिर से जिंदा करता है, जिससे त्वचा ज्यादा तरोताजा और युवा दिखती है।
इस बात का भी रखें ध्यान
प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा फेशियल ट्रीटमेंट आपके स्किन को जवां, हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में काफी फायदेमंद होता है लेकिन यह ट्रीटमेंट कैसे और किसे लेना चाहिए, इसके लिए आप स्किन स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करें।

