माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चे तंदुरुस्त, हंसते और खेलते रहें, लेकिन रोजाना घर से स्कूल और स्कूल से घर आना जाना, ऐसे में अधिकतर बच्चे परेशान हो जाते हैं और थका हुआ महसूस करते हैं। इसी चीज को लेकर आप अपना सकते हैं कुछ टिप्स और कर सकते हैं बच्चों की थकान को कम।

थकान को करें कम

जब आपका बच्चा स्कूल से घर आए तो आप बच्चे को थोड़ी देर रेस्ट करने के लिए कहें और उसे बेड पर लेटा दे। इसके बाद आधे, एक घंटे के गैप पर आप उसे फ्रूट जूस, कुछ फ्रूट्स या ड्राई फ्रूट्स भी खाने को दे सकते हैं। 1 घंटे के बाद अपने बच्चों को होमवर्क करने के लिए बोलें।

जिस जगह आपका बच्चा पढ़ रहा होगा, वहां का वातावरण शांत होना चाहिए। जब छोटा बच्चा पढ़ रहा हो तो उस वक्त मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप जैसी चीजें दूर रखें। आपका बच्चे का जैसे ही होमवर्क खत्म हो जाए, उसे कुछ एक्टिविटी के लिए बाहर दोस्तों के साथ खेलने के लिए भेज दें।

Mind Fresh के लिए पानी पिलाएं

पानी पीने से बच्चे का माइंड फ्रेश होगा और थकान भी कम होगी। पूरे समय बच्चों को भरपूर मात्रा में पानी पिलाएं ताकि उनकी बॉडी हाइड्रेट रहे और बच्चा थका हुआ महसूस नहीं करे। जैसे ही बच्चा बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल कर वापस घर आता है, उसे आप पसंदीदा चीजें देखने या खेलने को दे सकते हैं।

साथ बैठकर बातें करें और समय व्यतीत करें

शाम के वक्त बच्चे को अपने पास बैठकर कुछ समय उसके साथ बातें जरूर करें।अगर आपका बच्चा बहुत ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है, तो आप उसे मोबाइल फोन देना कम कर दें। स्कूल से आते ही सबसे पहले बच्चे को सुला दें और मेबाइल फोन न दें, इससे वह सोने में आनाकानी करेगा।

भरपूर नींद

हर बच्चे को पूरे 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। बच्चों को सुबह जल्दी उठा कर व्यायाम कराएं। जिससे तनाव कम होगा और थकान भी नहीं होगी। साथ ही पेरेंट्स को अपने बच्चों की बात सुननी चाहिए, क्योंकि कई बार पेरेंट्स अपनी बातें रख देते हैं और बच्चों की बातें नहीं सुन पाते हैं। इस कारण से पेरेंट्स अपने बच्चों को अच्छे से नहीं समझ पाते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *